लोग जिनके पराठों के दीवाने हैं, उन्हें तो किसी और चीज का शौक है, मुरथल के पहलवान ढाबे के मालिक के फैन हुए पूर्व DGP ओपी सिंह

On: November 24, 2026 4:23 PM
Follow Us:

Last Updated:

Murthal Pahalwan Dhabha: हरियाणा के सोनीपत में मुरथल के मशहूर पहलवान ढाबे के मालिक दयानंद सिद्धू मैराथन दौड़ने के शौकीन हैं. पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने उनका वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ मैराथन पूरी करने की बात कही. करीब 56 साल पहले एक शेड से यह ढाबा शुरू हुआ था.

पहलवान ढाबा! लोग जिनके पराठों के दीवाने हैं, उन्हें तो किसी और चीज का शौक है!Zoom

मुरथल में दयानंद सिद्धू मशहूर पहलवान ढाबा चला रहा है.

सोनीपत. 35 साल से हरियाणा के मुरथल में दयानंद सिद्धू मशहूर पहलवान ढाबा चला रहा है. लोग जिनके ढाबे के परांठे के दीवानें हैं, वो दयानंद सिद्धू मैरानथ दौड़ने के शौकीन हैं. हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुद अपनी कहानी बता रहे हैं.

पूर्व डीजीपी ओपी सिंह लिखते हैं कि वीडियो में दिख रहे शख्स दयानंद सिद्धू हैं और वे मुरथल में पहलवान ढाबा 35 साल से चला रहे हैं. इसने देशभर में मैराथम में दौड़ने का शौक हैं. हाल ही में इन्होंने चंडीगढ़ में 42 किमी की मैराथन में हिस्सा लिया और चार घंटे और 19 मिनट में यह दौड़ पूरी की. वह बताते हैं कि आगे साढ़े तीन घंटे में 42 किमी की दौड़ पूरी करने का टारगेट है.

दयानंद कहते हैं कि वह शुरू से खेलों में जाना चाहते थे और जूनुन था. लेकिन उस दौरान मौका नहीं मिला और अब मौका मिला है तो दौड़ना शुरु किया. अब वह 29 नवंबर को मंसूरी में अल्ट्रा मैराथन में हिस्सा लेंगे. दयानंद बाते हैं कि शिमला से भी उन्होंने हाफ मैराथन से शुरू किया था.

लोगों ने की तारीफ

ओपी सिंह ने दयानंद सिद्धू के वीडियो एक्स पर पोस्ट किए तो लोगों ने कमेंट में उनकी तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि हमें इस इंसान को जेंटलमैन कहना चाहिए. अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा कि यह शानदार है. अपना जुनून फोलो करने के लिए उम्र की बाध्यता नहीं होती है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

चरखी दादरी में गोबर विवाद पर खूनी संघर्ष, किसान की पीट-पीटकर हत्या, 18 घंटे बाद खुला जाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के हांसी में कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास हादसा, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

हरियाणाः कैथल में शख्स की हत्या, आरोपी पूर्व AAP नेता वकील ने 5 गोलियां मारीं, घर के पास अखबार पढ़ रहे थे राजीव

सोनीपत दहेज कांडः ब्रेजा मांगने के आरोपों से घिरे कुलदीप की पहले भी हो चुकी है शादी, लड़की के पिता का दावा, कॉन्सटेबल दूल्हा सस्पेंड

पति-पत्नी के बीच होता है झगड़ा, ज्योतिषी ने बताए बृहस्पति और शुक्र से जुड़े उपाय

पहचान छिपाकर होगी बात, फरीदाबाद की दंपती ने बनाया ऐसा सोशल मीडिया ऐप, जानिए फीचर्स