Last Updated:
Palwal ki local news : पलवल के आचार्य राम बघेल ने पिछले 25 साल से अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण के नाम कर रखा है. जुनून ऐसा है कि खुद हरे कपड़े पहनते हैं. अनोखी मुहिम के चलते उन्हें लोग ‘ऑक्सीजन मैन’ और ‘पर्यावरण के डॉक्टर’ के नाम से पहचानने लगे हैं. राम बघेल की सबसे अनोखी पहल है कबाड़ से जुगाड़ करना. बेकार पड़ी वस्तुओं को उपयोग में लाकर वह तरह-तरह के पक्षियों के लिए रहने और घोंसला बनाने की जगह तैयार करते हैं. आचार्य राम बघेल ने पेड़ लगाने की मुहिम करीब 2008 से शुरू की. उनके बड़े भाई लक्ष्मण बघेल को ऐसी बीमारी थी, जिन्हें डॉक्टरों की लाख कोशिशें के बाद भी नहीं बचाया जा सका. बीमारी की एक वजह प्रदूषण भी था.
पलवल. हरियाणा में पलवल के एक ऐसे शख्स ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले 25 साल से अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण के नाम कर रखा है. जुनून ऐसा है कि खुद हरे कपड़े पहनते हैं, ताकि लोगों को हरियाली का संदेश दे सकें. कबाड़ को जुगाड़ में बदलकर पक्षियों के लिए आशियाने तैयार करते हैं और बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा में जुटे रहते हैं. अनोखी मुहिम के चलते इन्हें लोग ‘ऑक्सीजन मैन’ और ‘पर्यावरण के डॉक्टर’ के नाम से पहचानने लगे हैं. आचार्य राम बघेल की पर्यावरण संरक्षण की कहानी करीब 25 साल पहले शुरू हुई, जब प्रदूषण की वजह से उनके बाई बीमार पड़ गए. इसके बाद उन्होंने पर्यावरण बचाने का संकल्प उठा लिया. उनका मानना है कि पेड़ केवल हरियाली नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य भी देते हैं.
पक्षी प्रेम में रमे
राम बघेल की सबसे अनोखी पहल है कबाड़ से जुगाड़ करना. बेकार पड़ी वस्तुओं को उपयोग में लाकर वह तरह-तरह के पक्षियों के लिए रहने और घोंसला बनाने की जगह तैयार करते हैं. उनकी कोशिश है कि बढ़ते शहरीकरण और पेड़ों की कमी के बीच पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके. बेजुबान पक्षियों के प्रति उनका प्रेम उनकी हर गतिविधि में दिखाई देता है. राम बघेल तरह-तरह की इस्तेमाल न होने वाली चीजों कों प्रयोग में लाते हैं, जैसे नारियल का खाली खोल, प्लास्टिक की बोतल को काट कर पौधे उगाना, डिस्पोजल ग्लास कनस्टर से कटकर और गत्ते के बॉक्स में घोंसला बनाना.
राम बघेल केवल लोगों को पर्यावरण बचाने की सीख ही नहीं देते, बल्कि खुद भी अपने जीवन में इस संदेश को अपनाते हैं. वह अक्सर हरे वस्त्र धारण करते हैं, ताकि जहां भी जाएं, लोगों को पेड़-पौधों और हरियाली का महत्व याद दिला सकें. उनका संदेश बिल्कुल साफ है कि पर्यावरण बचाने के लिए केवल भाषण देने की जरूरत नहीं, बल्कि खुद भी जमीन पर उतरकर काम करना होगा.
हर कार्यक्रम में लगाते पौधे
आचार्य राम बघेल ने पेड़ लगाने की मुहिम करीब 2008 से शुरू की. उनके बड़े भाई लक्ष्मण बघेल को ऐसी बीमारी थी, जिन्हें डॉक्टरों की लाख कोशिशें के बाद भी नहीं बचाया जा सका. डॉक्टरों की प्रेरणा ने राम बघेल के इस मुहिम को और गति दे दी. उन्होंने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए हर इवेंट पर पौधे लगाने शुरू किए. शादी, पार्टी या कोई भी कार्यक्रम, जहां भी राम बघेल को बुलाया जाता, वहां वे लोगों को पौधे लगाने कि इस मुहिम से जोड़ देते. स्वयं भी पौधे लगाते और लोगों से भी लगवाते.
पा चुके कितने अवार्ड
“पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” मुहिम में आचार्य राम बघेल ने यात्राओं को भी शामिल किया. उन्होंने पलवल से खाटू श्याम साइकिल से यात्रा की और बीच-बीच में यात्रा को रोक कर लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया. वह हर वर्ष गंगोत्री से ऋषिकेश पैदल यात्रा करते हैं. करीब 20 दिन की यात्रा में वह हर गांव हर नुक्कड़ पर रुक कर पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरुक करते हैं. आचार्य राम बघेल के इस पर्यावरण संरक्षण की सराहना विदेशों तक हो चुकी है. उन्हें पर्यावरण मित्र लखनऊ अवार्ड, नेपाल में इंटरनल एनवायरमेंट अवॉर्ड, समर्पण समाज गौरव अवॉर्ड, पर्यावरण योद्धा जल संयम सम्मान समारोह अवार्ड और पर्यावरण डॉक्टर डिग्री से भी नवाजा गया है. वे NGIPF एनवायरमेंट वारियर इंटरनेशनल अवार्ड, निरोज ग्रीन इंडिया ऑक्सीजन मैन की उपाधि भी पा चुके हैं.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…











