फरीदाबाद में चाउमीन खाने के बाद दो मासूम भाइयों की बिगड़ी तबीयत, 8 वर्षीय राघव की मौत, बड़ा भाई कुनाल ICU में भर्ती

On: November 25, 2026 8:33 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद में स्ट्रीट फूड खाने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका भाई आईसीयू में भर्ती है. नेहरू कॉलोनी में चिप्स और चाउमीन खाने के बाद दोनों भाइयों की तबीयत बिगड़ी थी. शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.

ख़बरें फटाफट

चाउमीन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 8 वर्षीय राघव की मौत, बड़ा भाई ICU में भर्तीZoom

हरियाणा के फरीदाबाद में स्ट्रीट फूड खाने के बाद आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका भाई आईसीयू में भर्ती है.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में स्ट्रीट फूड खाने के बाद आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका भाई आईसीयू में भर्ती है. नेहरू कॉलोनी में चिप्स और चाउमीन खाने के कुछ देर बाद दो सगे भाइयों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. दोनों को उल्टियां होने लगीं. परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आठ वर्षीय राघव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं उसका 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल अभी आईसीयू में भर्ती है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत में सुधार हो रहा है.

शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

जानकारी के अनुसार 21 नवंबर की शाम करीब सात बजे आठ वर्षीय राघव और उसका 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल भूख लगने पर घर से बाहर निकले थे. दोनों के पास खाने के लिए 10 से 15 रुपये थे. बताया जा रहा है कि रास्ते में उन्हें उनका चचेरा भाई मिला. उसके पास चिप्स थे. तीनों ने साथ बैठकर चिप्स खाए. इसके बाद दोनों भाइयों ने बाजार में चाउमीन भी खाई. घर लौटने के कुछ देर बाद राघव ने मां से चक्कर आने और उल्टी जैसा महसूस होने की शिकायत की. परिवार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कुनाल की भी तबीयत बिगड़ गई और उसे भी उल्टियां होने लगीं.

 राघव के शव का पोस्टमार्टम करवाया

दोनों बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत एनआईटी-3 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान आठ वर्षीय राघव की मौत हो गई, जबकि कुनाल को आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज दिया जा रहा है. डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों ने चाउमीन खाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग की आशंका है. पुलिस ने राघव के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Murder: चरखी दादरी में भैंस के गोबर को लेकर खूनी विवाद, सोते हुए किसान की हत्या, 18 घंटे चला बवाल | Haryana

शादी में डीजे पर कर रहे थे डिस्को, कंधा टकराया तो चाकू निकालकर गोद दिया, मौके पर हुई मौत

दिल्ली पुलिस के जवान को चाहिए थी ब्रेजा, बुक हुई थी ऑरा, मनपसंद कार न मिलने पर दुल्हन के ब‍िना लौटी बारात

चेहरे की डेड स्किन व टैनिंग कम करने के लिए ओट्स-शहद का फेस स्क्रब लगायें, आयेगा निखार, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दिया टिप्स

अयोध्या से पटना एयरपोर्ट तक में बनाई मधुबनी पेटिंग, फरीदाबाद में क्या कर रहे बिहार के गौतम?

दिसंबर में कुल्लू-मनाली घूमने का बना रहे हैं प्लान? अंबाला से मिलेगी रोडवेज बस, ये रही टाइमिंग