सोनीपत में चेकिंग के दौरान पुल‍िस जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

On: November 27, 2026 11:14 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: हर‍ियाणा के सोनीपत के राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई. वे ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए. ज‍िससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद रेल पुल‍िस थाने में हड़कंंप मच गया.

सोनीपत में चेकिंग के दौरान पुल‍िस जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसाZoom

sonipat news

Sonipat: हर‍ियाणा के सोनीपत के राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई. वे ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए. ज‍िससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरपीएफ पोस्‍ट व रेल पुल‍िस थाने में हड़कंंप मच गया. सूचना म‍िलते ही आरपीएफ व जीआरपी के पुल‍िस अध‍िकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्‍थल की जांच कर शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए नागरिक अस्‍पताल भेज द‍िया गया.

मृतक जवान प्रमोद थे. वे पानीपत के गांव हल्दाना के रहने वाले थे. वर्ष 2005 में हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे. वर्तमान में आरपीएफ पोस्‍ट पर तैनात थे. उनकी ड्यूटी राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग के लिए लगाई गई थी. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए. पुल‍िस का कहना है क‍ि वे सुबह रोजाना की तरह घर से ड्यूटी पर पहुंचे थे. स्टेशन पर ट्रेनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेन के आखिरी डिब्बे की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई.

तीन बच्‍चों के प‍िता थे प्रमोद

घटना के बाद रेल पुल‍िस ने मृतक के परि‍जनों को मामले की जानकारी दी. प्रमोद के शव को देखते ही पर‍िजनों में चीख पुकार मच गई. मौके पर मौजूद अन्‍य जवानों ने पर‍िवार के लोगो को क‍िसी तरह शांत कराया. पर‍िवार के सदस्‍यों का कहना है क‍ि प्रमोद की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है. प्रमोद की दो बेटियां और एक बेटा है. वह अपने बच्‍चों का देखभाल करता था. उसके जाने के बाद से बच्‍चे अकेले हो गए है. अब उनकी देखभाल कौन करेगा.

क्‍या बोले जांच अध‍िकारी?

पूरे घटना को लेकर जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग के दौरान हादसा हुआ है. वे ट्रेन की चपेट में आ गए थे. ज‍िससे उनकी मौत हो गई. शव का पोस्‍टमार्टम कराया गया है. मामले में रेल थानें में यूडी केस दर्ज क‍िया गया है. फिलहाल रेलवे पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट घोषित, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

रजाई में सो रहे लोग, खेतों में ठिठुर रहे किसान, क्यों अंधेरे में सिंचाई करने को मजबूर अटाली गांव के किसान?

अभी घर खरीदें या नहीं? रियल एस्टेट बाजार का सेंटीमेंट स्कोर बढ़कर हुआ 56, क्या है इसका मतलब?

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः BJP के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, पत्नी का टिकट कटा और पति दविंदर सिंह बबला को मिला

गुरुग्राम में 3 करोड़ की डिफेंडर कार से खतरनाक स्टंटबाजी, ट्रैक्टर वाले ने भी दिखाए हैवी ड्राइवर वाले स्किल्स, पुलिस कर रही जांच

हरियाणा के सोनीपत में प्रो-कबड्डी खिलाड़ी अंकित ने दी जान, कुकुर्म के लगे थे आरोप, GRP पुलिस कर रही मामले की जांच