एयर प्यूरीफायर नहीं, हरियाली से बनाया सुकून का ठिकाना, फरीदाबाद के शिक्षक ने घर में लगा दिए 400 पौधे

On: November 28, 2026 7:18 AM
Follow Us:

फरीदाबाद: फरीदाबाद में इन दिनों प्रदूषण का स्तर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. कई दिनों से शहर का AQI 400 से 500 के आसपास पहुंच रहा है. ऐसे में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. लोग घरों में एयर प्यूरीफायर लगवा रहे हैं, लेकिन फरीदाबाद के एक सरकारी स्कूल के टीचर ने प्रदूषण से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे हर कोई अपने घर में अपना सकता है. उन्होंने अपने घर को ही मिनी जंगल बना दिया है. घर की छत से लेकर कमरों तक करीब 350 से 400 पौधे लगा रखे हैं. इनका नाम ज्ञान चंद्र है. उनका कहना है कि पौधों के बीच रहने से घर का वातावरण काफी अच्छा महसूस होता है.

फरीदाबाद में रहने का नहीं करता था मन

ज्ञान चंद्र बताते हैं कि मुझे फरीदाबाद में रहने का बिल्कुल मन नहीं करता था. इसकी सबसे बड़ी वजह यहां का प्रदूषण था. हर साल सर्दियों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता था. करीब 10 साल पहले जब मैंने अपना मकान बनाया तो उसी समय मन में विचार आया कि घर की छत पर टेरेस गार्डन तैयार करूंगा. पहले मैं सोचता था कि नौकरी छोड़कर उत्तराखंड में जाकर रहूं, लेकिन सरकारी नौकरी होने के कारण ऐसा संभव नहीं था. फिर मैंने सोचा कि क्यों न फरीदाबाद में ही उत्तराखंड जैसा माहौल बनाने की कोशिश की जाए. इसके बाद धीरे-धीरे पौधे इकट्ठा करने शुरू कर दिए.

छत से कमरों तक लगाए सैकड़ों पौधे

ज्ञान चंद्र बताते हैं कि शुरुआत में मैंने तीन-चार पौधे लगाए थे, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई. आज मेरे घर में करीब 350 से 400 पौधे हैं. इनमें स्नेक प्लांट, चंपा, अगावे और कई तरह के दूसरे पौधे शामिल हैं. मैंने ऐसे पौधों को ज्यादा जगह दी है, जो हर मौसम में आसानी से रह सकें. पहले जो पौधे तीन-चार फुट के थे, उनमें से कई आज 10 से 12 फुट तक बड़े हो चुके हैं. स्नेक प्लांट भी थोड़े से लाकर लगाए थे, लेकिन आज इनकी संख्या काफी बढ़ गई है.

बेड के पास भी रखते हैं स्नेक प्लांट

ज्ञान चंद्र बताते हैं कि मैंने घर के अंदर भी पौधे लगाए हैं. यहां तक कि अपने बेड के पास भी स्नेक प्लांट रखा हुआ है. आमतौर पर लोग मानते हैं कि स्नेक प्लांट में फूल नहीं आते, लेकिन मेरे पौधे में फूल भी आए और फल भी लगे हैं. इस पौधे की खास बात यह है कि इसे ज्यादा देखभाल और पानी की जरूरत नहीं होती. इसे कमरे के अंदर भी रखा जा सकता है. दूसरे कई पौधे रात में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, जबकि स्नेक प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ने के लिए जाना जाता है.

एयर प्यूरीफायर से बेहतर पौधे लगाने की सलाह

ज्ञान चंद्र बताते हैं कि सर्दियों में जब बाहर AQI 400 से ऊपर पहुंच जाता है, तब पौधों के बीच बैठने से काफी अच्छा महसूस होता है. पौधे वातावरण में मौजूद कुछ प्रदूषकों को सोखने में मदद करते हैं. इसलिए मेरा मानना है कि लोग महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने के साथ-साथ घर में पौधे भी लगाएं. पौधों की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें जीवन होता है. जब इनमें फूल खिलते हैं तो अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं. अगर फरीदाबाद और दिल्ली जैसे शहरों में रहना है तो हमें अपने आसपास हरियाली बढ़ानी होगी. इसके लिए किसी बड़े दान की जरूरत नहीं है. बस एक पौधा लगाइए, उसकी देखभाल कीजिए. यही पर्यावरण के लिए सबसे अच्छा योगदान है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, वाटिया कंपनी की 545 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्लॉट आवंटन में किया था बड़ा खेल

हिसार में डिवाइडरों पर किसने लगाए कॉनोकॉर्पस के पेड़? SP ने मांगी जांच रिपोर्ट

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM सख्त, गुरुग्राम और झज्जर के हॉटस्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, रैन बसेरों में लगेंगे इलेक्ट्रिक हीटर

सोनीपत में चेकिंग के दौरान पुल‍िस जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट घोषित, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

रजाई में सो रहे लोग, खेतों में ठिठुर रहे किसान, क्यों अंधेरे में सिंचाई करने को मजबूर अटाली गांव के किसान?