कोहरे के चलते दिल्ली डिवीजन की 25 ट्रेनें रद्द, हरियाणा के यात्रियों पर भी असर

On: November 29, 2026 10:43 AM
Follow Us:

चंडीगढ़ | सर्दियों में कोहरा बढ़ते ही ट्रेनें लेट हो जाती है। यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। सुबह के समय कम दृश्यता के कारण कई ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली, हरियाणा या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच पैसेंजर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बता दें कि उत्तर रेलवे ने कोहरे को देखते हुए दिल्ली मंडल की 25 पैसेंजर ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त करने का फैसला लिया है।

Train Cancelled 1

ये ट्रेनें 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नहीं चलेंगी। इससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दैनिक यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

हरियाणा की इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

निरस्त होने वाली ट्रेनों में पुरानी दिल्ली-शामली, पुरानी दिल्ली-जींद, गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-कोसी कलां, दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर, गढ़ी हरसरू-फरुखनगर, अंबाला कैंट-पानीपत, पानीपत-अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट और अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

वहीं, पानीपत-अंबाला कैंट ट्रेन पूरी तरह रद्द नहीं होगी, बल्कि यह कुरुक्षेत्र तक ही चलेगी। इसके अलावा मुरादाबाद-गाजियाबाद, गाजियाबाद-मेरठ सिटी और अन्य पैसेंजर ट्रेनें भी इस अवधि में निरस्त रहेंगी।

देखें लिस्ट

ट्रेन रूटट्रेन नंबर
कोसी कलां-नई दिल्ली64073
दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर74033
फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला74036
गढ़ी हरसरू-फरुखनगर74031
फरुखनगर-गढ़ी हरसरू74038
नई दिल्ली-शकूरबस्ती64095
अंबाला कैंट-पानीपत जंक्शन64532
पानीपत जंक्शन-अंबाला कैंट64541
मुरादाबाद-गाजियाबाद64553
गाजियाबाद-मुरादाबाद64554
गाजियाबाद-मेरठ सिटी64555
मेरठ सिटी-गाजियाबाद64556
कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट64483
अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र64482

4 अन्य मंडलों की 33 ट्रेनें भी रद्द

दिल्ली मंडल के अलावा मुरादाबाद मंडल की 10, अंबाला मंडल की नौ, फिरोजपुर मंडल की 12 और जम्मू मंडल की दो ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। इन चार मंडलों की कुल 33 ट्रेनें रद्द की गई हैं। फिरोजपुर मंडल की दो ट्रेनें आंशिक रूप से भी निरस्त रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरे में दृश्यता कम होने से लोको पायलट को ट्रेन की गति धीमी रखनी पड़ती है। इससे परिचालन प्रभावित होता है और कई ट्रेनें दो से आठ घंटे तक लेट हो जाती हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now