हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक: आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम

On: June 19, 2025 7:35 AM
Follow Us:
Haryana se monsoon kab jayega ,Rain Alert ,Haryana Monsoon आज का मौसम, हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक: आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम, Haryana Weather Alert

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 17 जिलों में आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव प्री-मानसून सिस्टम के सक्रिय होने के चलते हो रहा है। 29 जून तक प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना है, जबकि 3 जुलाई तक यह पूरे हरियाणा में फैल सकता है।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

कल 15 जिलों में भी बारिश का अलर्ट

20 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएंचलने की संभावना है।


तापमान में गिरावट, वातावरण में नमी बढ़ी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्री-मानसूनी हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में देखने को मिलेगा।


हाल ही में हुए जलभराव के हालात

2 दिन पहले हिसार और गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई थी। कई जगहों पर कारें पानी में डूब गईं। वहीं बुधवार को भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह में अचानक बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।


किसानों और नागरिकों के लिए जरूरी अलर्ट


हरियाणा में मानसून से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लगातार बदलते हालात को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि बारिश का यही सिलसिला जारी रहा तो 29 जून से पहले ही मानसून कई हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now