Rain Alert: जन्माष्टमी पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने हरियाणा समेत इन राज्यों में जारी की चेतावनी

On: August 16, 2025 7:35 AM
Follow Us:
Haryana se monsoon kab jayega ,Rain Alert ,Haryana Monsoon आज का मौसम, हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक: आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम, Haryana Weather Alert

नई दिल्ली। कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 अगस्त, जन्माष्टमी के दिन देशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में तेज बारिश

IMD के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में रिमझिम बरसात के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं और हल्की आंधी चल सकती है।

मध्य और दक्षिण भारत भी प्रभावित

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और विदर्भ में भी अच्छी बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत के महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मानसून सक्रिय रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश

पूर्व और पूर्वोत्तर राज्यों—पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में भी तेज बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

राजस्थान और यूपी का हाल

इस बार राजस्थान में मानसून बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बांधों में पानी का स्तर बढ़ा है और तापमान में गिरावट आई है। 16 अगस्त को कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 50 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, अयोध्या, बरेली और अलीगढ़ समेत कई जिले शामिल हैं।

त्योहार पर असर और सावधानियां

भारी बारिश का असर जन्माष्टमी के आयोजनों और ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलते समय मौसम की ताजा स्थिति पर नजर रखें और जरूरी एहतियात बरतें। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद होगी, लेकिन जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से सतर्क रहना होगा।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now