Haryana Rain Alert Today: हरियाणा में आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, यमुनानगर में सोम नदी उफान पर

On: August 17, 2025 9:57 AM
Follow Us:
haryana weather alert, Haryana Rain Alert Today, हरियाणा आज भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Rain Alert Today: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, आज (रविवार) राज्य के 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यमुनानगर में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। यहां सोम नदी उफान पर है और धनौरा गांव में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।


IMD का ताजा पूर्वानुमान

IMD ने बताया कि सुबह 11 बजे तक करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिशहो सकती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने से अगले 3 दिन तक राज्य में बारिश जारी रहेगी।


शनिवार को हुए हादसे


अगले 3 दिन का मौसम (IMD Forecast)

  • 18 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में बूंदाबांदी।

  • 19 अगस्त: अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज बारिश। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश।

  • 20-21 अगस्त: उत्तरी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश, पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना।


मानसून सीजन का रिकॉर्ड

  • सबसे ज्यादा बारिश: यमुनानगर (728 मिमी)

  • सबसे कम बारिश: कैथल (167 मिमी)


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now