सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

Haryana Weather Update: हरियाणा से 3 दिन में विदा होगा मानसून, तापमान में आएगा उछाल

On: September 23, 2025 8:49 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update, Haryana Monsoon Update

Haryana Weather Update: हरियाणा से अगले 3 दिनों के भीतर मानसून की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आज (मंगलवार) से ही प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून विदा होना शुरू हो जाएगा। 28 सितंबर तक राज्य में गर्मी और खुश्क हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

[short-code1]

33 से 37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 28 सितंबर तक हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान

  • अधिकतम तापमान: 33 से 37 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: 23 से 25 डिग्री सेल्सियस
    रहने का अनुमान है।
    उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, हालांकि शाम तक हवा की गति कम हो जाएगी।

कहां रहा सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान?

  • पलवल – 37°C (प्रदेश में सबसे अधिक)

  • चरखी दादरी – 36.5°C

  • सिरसा – 36.2°C

  • पानीपत – 32.6°C (प्रदेश में सबसे कम)

  • गुरुग्राम (न्यूनतम) – 22.1°C

  • हिसार (न्यूनतम) – 23.5°C

मौसम विशेषज्ञ बोले – बारिश का अलर्ट नहीं

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी खुश्क हवाएं चलेंगी, जिससे नमी घटेगी। अभी तक प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इस बार मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस सीजन (1 जून से 21 सितंबर तक) औसतन 413.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 568.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 38% अधिक है।

  • यमुनानगर – 1116.9 मिमी (सबसे ज्यादा बारिश)

  • सिरसा – 346.6 मिमी (सबसे कम बारिश)


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का बड़ा अपडेट

हरियाणा में बदला मौसम

हरियाणा में बदला मौसम: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बारिश का अलर्ट जारी, तेज़ हवाओं के साथ चल सकती हैं आंधी

कल का मौसम

कल का मौसम: चक्रवात ‘मोंथा’ के चलते इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी-हरियाणा का हाल

Cyclone Montha

Cyclone Montha के चलते कई राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, 110 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Leave a Comment