Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, हो जाएं तैयार

On: November 17, 2025 10:57 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert, हरियाणा मौसम, हरियाणा ठंड, हिसार तापमान, मौसम पूर्वानुमान, Haryana weather update, सर्दी का मौसम, IMD चंडीगढ़, कृषि मौसम विज्ञान, धुंध, मौसम चेतावनी, नवंबर मौसम, North India weather, Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है और लोग अब ठिठुरन भरी ठंड का सामना कर रहे हैं। राज्य अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गया लगता है।

हिसार और महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हिसार और महेंद्रगढ़ रविवार रात प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान रहे। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा। सिरसा में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 28.4°C मापा गया।

19 नवंबर से और बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड की ओर बढ़ रहा है। 19 नवंबर से मौसम में एक बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें बादल छाए रहने के साथ ठंड में और इजाफा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कृषि विश्वविद्यालय ने जारी किया पूर्वानुमान

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार, 18 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह-शाम की ठंड बढ़ेगी। दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन रात का पारा और नीचे गिर सकता है।

मौसम विभाग का अलर्ट और सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 25°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 6°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है। आईएमडी, चंडीगढ़ ने बताया कि प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8°C कम रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह के समय हल्की धुंध और बढ़ते प्रदूषण के चलते सावधानी बरतें। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और खासकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखें।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now