हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रांसफर ड्राइव 2025-26 का शेड्यूल जारी, 18 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

On: November 18, 2025 5:47 PM
Follow Us:
हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए वार्षिक ट्रांसफर ड्राइव 2025-26 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को सभी ट्रांसफर आदेश जारी किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन HRMS पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • 18 नवंबर – 2 दिसंबर 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे

  • 3 दिसंबर 2025: सभी उम्मीदवारों का विस्तृत स्कोर जारी

  • 4 – 10 दिसंबर 2025: डेटा में सुधार और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि

  • 19 – 25 जनवरी 2026: इच्छित स्थानों की पहली पसंद भरने की अवधि

  • 31 जनवरी – 2 फरवरी 2026: शेष रिक्त पदों के लिए दूसरी पसंद भरने का मौका

80 अंकों के आधार पर होगा मूल्यांकन

ट्रांसफर के लिए अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कुल 80 अंकों के पैमाने पर किया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित मापदंड शामिल होंगे:

विशेष प्राथमिकता का प्रावधान

नई ट्रांसफर नीति के तहत विधवा, तलाकशुदा, कानूनी रूप से अलग रह रहीं महिला शिक्षिकाओं, दिव्यांग शिक्षकों और 22 गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। गंभीर बीमारी, पारिवारिक कारणों या विशेष परिस्थितियों में ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के अतिरिक्त भी आवेदन किया जा सकेगा।

पात्रता और सेवा अवधि

यह नीति उन असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों पर लागू होगी, जिनके विषय में 80 या अधिक स्वीकृत पद हैं। प्रत्येक पद पर न्यूनतम 12 महीने और अधिकतम 60 महीने (5 वर्ष) की सेवा अवधि निर्धारित की गई है। ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद शिक्षकों को 10 दिनों के भीतर नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now