Haryana Roadways Bharti 2025: हरियाणा रोडवेज ने रेवाड़ी डिपो में विभिन्न ट्रेडों में 28 अपरेंटिस (प्रशिक्षु) पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 नवंबर 2025 से 3 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से आईटीआई मार्कशीट के अंकों के आधार पर मेरिट पर होगी।
रिक्त पदों का विवरण
निम्नलिखित ट्रेडों में कुल 28 पद रिक्त हैं:
इलेक्ट्रीशियन (A052064): 06 पद
मैकेनिक डीजल (AO224536): 08 पद
फिटर (A0142068): 05 पद
कारपेंटर (A052068): 02 पद
मैक (मोटर व्हीकल) (A052067): 02 पद
COPA (AO139878): 02 पद
पेंटर (A0176518): 01 पद
अपहोल्स्टर (A0301707): 01 पद
आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.org वेबसाइट पर 21 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 शाम 3:00 बजे तक आवेदन करना होगा।
दस्तावेज अपलोड: आवेदन के समय अपना फोटो, आधार नंबर, मैट्रिक प्रमाण पत्र और आईटीआई मार्कशीट अपलोड करनी होगी।
हार्ड कॉपी जमा करना: ऑनलाइन आवेदन के बाद, अपलोड किए गए दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 3 दिसंबर 2025 तक कार्यालय, महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, रेवाड़ी में जमा करवाना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर आवेदन रद्द माना जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह से आईटीआई मार्कशीट के अंकों के आधार पर मेरिट के आधार पर होगा।
जिन उम्मीदवारों ने दस्तावेज जमा करवा दिए हैं, उन्हें 12 दिसंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे अपने मूल दस्तावेज लेकर कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
एक समिति द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाएगी और अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
प्रशिक्षण अवधि और भत्ते का विवरण शिक्षुता अधिनियम, 1961 के अनुसार होगा।













