सिरसा में फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर किडनैपिंग, घर बुलाया, बंधक बनाया, 20 लाख मांगे, 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

On: November 29, 2025 5:49 PM
Follow Us:
सिरसा में फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर किडनैपिंग, घर बुलाया, बंधक बनाया, 20 लाख मांगे, 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

सिरसा जिले में फेसबुक के जरिए युवकों को लुभाकर अपहरण (किडनैपिंग) और जबरन वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। एक गिरोह द्वारा महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर शिकार को फंसाया जा रहा था। सिरसा पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सिरसा, हिसार और जींद जिलों में सक्रिय था।

क्या है पूरा मामला?

मामला सिरसा के गांव चिलकनी ढाब के एक युवक जसवंत की शिकायत से सामने आया। जसवंत ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले ‘खुशी’ नाम की एक लड़की ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। बातचीत के बाद, खुशी ने उसे फतेहाबाद में मिलने के लिए बुलाया।

युवक पहुंचा मिलने: जसवंत अपने दोस्त सुभाष के साथ गाड़ी लेकर फतेहाबाद के पपीहा पार्क पहुंचा, जहां उसे तीन लड़कियां मिलीं।

ढाणी में ले जाकर फंसाया: लड़कियों ने उन्हें भिरड़ाना गांव की एक ढाणी में चलने का प्रस्ताव दिया। वहां पहुंचने के बाद अचानक कुछ युवक आ गए और उन पर एक महिला के साथ ‘गलत काम’ करने का झूठा आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की।

बंधक बनाकर की मोटी रकम की मांग: आरोपियों ने जसवंत और उसके दोस्त को 8-10 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और 20 लाख रुपये की मांग की। डर के मारे, पीड़ितों से 90 हजार रुपये नकद और 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। उनके फोन भी छीन लिए गए।

पुलिस ने कैसे पकड़े आरोपी?

जसवंत के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सिरसा के एसपी दीपक सहारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जयदेव चौक के पास संदिग्ध गाड़ियों को ट्रैक करके आरोपियं को घेर लिया गया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों में सिरसा, हिसार के गांव डाटा, जींद के उचाना और फतेहाबाद के गांव डांगरा खेड़ा की पूजा रानी व सुमन नामक दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने लूटी गई राशि का एक हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल हुई दो गाड़ियां भी बरामद की हैं।

इस मामले में पुलिस ने अपहरण, जबरन वसूली और धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। यह घटना सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी के नए तरीके की ओर इशारा करती है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय

राइडर सिया ने पापा से कौन सी बात छिपाई थी? कल्याण बैसला की दादी ने कहा- ऐसा क्या बड़ा कर दिया

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी