Haryana Big Changes 2026: हरियाणा में नए साल से 7 बड़े बदलाव, नए DGP से लेकर राज्यसभा चुनाव तक बदलेगा सिस्टम

On: January 1, 2026 7:40 AM
Follow Us:

Haryana Big Changes 2026: नए साल 2026 की शुरुआत हरियाणा के प्रशासन, राजनीति और नीतियों में बड़े बदलावों के साथ हुई है। प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिला है, ब्यूरोक्रेसी में बड़े स्तर पर फेरबदल तय है, नई वेज दरें लागू हो गई हैं और साल के दौरान दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव भी होंगे। इसके साथ ही शिक्षा, परिवहन और रोजगार से जुड़े कई अहम फैसले लागू किए गए हैं।

हरियाणा को नया DGP मिला

नए साल के पहले ही दिन हरियाणा को नया पुलिस महानिदेशक मिल गया है। 1992 बैच के IPS अधिकारी अजय सिंघल ने 1 जनवरी 2026 से DGP पद संभाल लिया है। इससे पहले कार्यवाहक DGP ओपी सिंह 79 दिन इस पद पर रहे, जो 31 दिसंबर को रिटायर हो गए। अंतिम पैनल में पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर और IPS आलोक मित्तल के नाम भी शामिल थे।

1 जनवरी से नई वेज दरें लागू

प्रदेश में सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में नई वेज दरें लागू हो गई हैं। अब जिलों को 2 की बजाय 3 श्रेणियों में बांटा गया है, जिससे पार्ट-टाइम और डेली वेज पर काम कर रहे करीब 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक

1 जनवरी 2026 से ऑनलाइन टैक्सी एग्रीगेटर्स, डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स और ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी फ्लीट में नए पेट्रोल या डीजल वाहन शामिल नहीं कर सकेंगी। यह फैसला CAQM के निर्देशों के तहत NCR और आसपास के इलाकों में प्रदूषण कम करने के लिए लिया गया है।

13 IAS अफसर होंगे रिटायर, ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल

इस साल मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (सेवा विस्तार के बाद) सहित 13 वरिष्ठ IAS अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। इनमें ACS स्तर के राजा शेखर वुंडरू, अरुण कुमार गुप्ता, केंद्र सरकार में सचिव अभिलक्ष लिखी और कई प्रधान सचिव शामिल हैं। इससे प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं।

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। मार्च में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। विधानसभा के संख्या बल के आधार पर एक सीट BJP और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है।

अग्निवीरों का पहला बैच होगा रिटायर

जुलाई 2026 में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ पहला बैच रिटायर होगा। हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, जेल वार्डन समेत सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण और आयु सीमा में छूट देने की घोषणा पहले ही कर रखी है।

स्कूलों में AI शिक्षा की शुरुआत

2026-27 शैक्षणिक सत्र से हरियाणा के सभी स्कूलों में कक्षा 3 से AI और Computational Thinking पढ़ाई जाएगी। यह फैसला नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत लिया गया है, ताकि छात्रों को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार किया जा सके।

नया साल 2026 हरियाणा के लिए प्रशासनिक, राजनीतिक और शैक्षणिक दृष्टि से बेहद अहम रहने वाला है। नए DGP, ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, राज्यसभा चुनाव और नई नीतियों के साथ प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदलती नजर आएंगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now