Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी

On: January 3, 2026 8:50 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरीHaryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी

Haryana Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने ठंड के इस सीजन में पहली बार हरियाणा के लिए कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शनिवार (3 जनवरी) को प्रदेश के तीन जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कई स्थानों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की आशंका है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान

IMD का कहना है कि कोहरे के साथ-साथ प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड और अधिक बढ़ेगी और सुबह व रात के समय शीतलहर का असर महसूस किया जाएगा।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में घना कोहरा Haryana Weather Alert

मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है। Haryana Weather Alert

राजस्थान से सटे जिलों में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान से सटे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर बने रहने की संभावना जताई है।


हरियाणा मौसम अलर्ट की स्थिति

अलर्ट स्तरजिले
रेड अलर्टअंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल
ऑरेंज अलर्टपंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी
शीतलहर चेतावनीमहेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी

4 जनवरी से कोहरे में आ सकती है कमी

मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा। इससे कोहरे से कुछ राहत मिलने की संभावना है, हालांकि ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान और गिर सकता है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। Haryana Weather Alert

IMD ने बताया है कि 6 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।


मौसम विभाग की किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी

मौसम देखकर ही सिंचाई करें

किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर सिंचाई करें। आगामी दिनों में पाला पड़ने और तापमान गिरने की संभावना को देखते हुए हल्की सिंचाई फसलों को ठंड से बचाने में सहायक हो सकती है। Haryana Weather Alert

सब्जी की फसलों को पाले से बचाएं

टमाटर, मिर्च जैसी सब्जी फसलों को पाले से बचाने के लिए

  • शाम के समय खेतों की उत्तर-पश्चिमी दिशा में घास-फूस जलाकर धुआं करें

  • या फसलों को प्लास्टिक शीट या सरकंडे से ढंकें

पशुओं की सुरक्षा पर दें ध्यान

रात के समय तापमान गिरने से पशुओं को ठंड लगने का खतरा है।

  • पशुओं को खुले में न बांधें

  • पक्के या ढके हुए शेड में रखें

  • दुधारू पशुओं के आहार में खनिज मिश्रण, गुड़ या अतिरिक्त दाना शामिल करें Haryana Weather Alert

  • फर्श पर पुआल या सूखा चारा बिछाएं

घने कोहरे में मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें Haryana Weather Alert

कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से दुर्घटना का खतरा रहता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सुबह और देर रात कृषि मशीनों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। साथ ही गर्म कपड़े पहनें और गुनगुने पानी का सेवन करें। Haryana Weather Alert

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now