IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों का तबादला

On: January 5, 2026 8:21 AM
Follow Us:

IAS Transfer: केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने साल 2026 की शुरुआत में AGMUT कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरिटरीज) में सकारात्मक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

ये बड़ा प्रशासनिक कदम AGMUT कैडर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, पुदुचेरी, अंडमान एवं निकोबार, चंडीगढ़ आदि में लागू होगा।

मुख्य बदलाव — IAS अधिकारियों के तबादले

अश्वनी कुमार (1992 बैच) — दिल्ली से जम्मू और कश्मीर स्थानांतरित
संजीव खिरवार (1994 बैच) — लद्दाख से दिल्ली लाए गए
संतोष डी वैद्य (1998 बैच) — जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तैनात
पद्मा जैसवाल (2003 बैच) — पुदुचेरी से दिल्ली भेजी गई
यह केवल कुछ मुख्य नाम हैं; कुल 31 IAS अधिकारियों को नए जिम्मेदारियों के साथ भेजा गया है।

IAS Transfer image

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now