Court Bharti 2026: हरियाणा में इस कोर्ट में क्लर्क के 26 पदों पर भर्ती, बिना फीस ऑफलाइन आवेदन शुरू

On: January 8, 2026 6:23 PM
Follow Us:
Court Bharti 2026

Court Bharti 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हिसार की ओर से Hisar Court Recruitment 2026 के तहत क्लर्क पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 26 पद भरे जाएंगे।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र डाक के माध्यम से या स्वयं कार्यालय में जमा किया जा सकता है।


महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 02 जनवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जनवरी 2026


आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

  • सामान्य / OBC / EWS: शून्य शुल्क

  • SC / ST / OBC (NCL) / EBC / दिव्यांग: शून्य शुल्क


आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PWD/PH) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।


शैक्षणिक योग्यता

  • क्लर्क पद: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है।


ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  2. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

  3. फॉर्म को सही और स्पष्ट जानकारी के साथ भरें।

  4. आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करें।

  5. लिफाफे के ऊपर साफ शब्दों में लिखें –
    “Application for Recruitment of Clerk”

  6. आवेदन पत्र इस पते पर भेजें या जमा करें –
    O/o District & Sessions Judge, District & Sessions Court, Hisar – 125001 (Haryana)


चयन प्रक्रिया

Hisar Court Clerk Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा

  • स्किल टेस्ट

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल परीक्षा

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now