Ambala News : 10 रुपये में राजमा चावल, 20 में रोटी सब्जी वाली थाली…अंबाला में यहां मिलता है सबसे सस्ता खाना, जानिए लोकेशन

On: August 15, 2026 2:06 AM
Follow Us:

Cheap food near me : यहां किसी से लंबी कतार में खड़े होकर मदद मांगने की जरूरत नहीं. जेब से महज 20 रुपये निकालिए और चार रोटी-सब्जी की भरपेट थाली लेकर घर जैसा खाना खाइए. अंबाला की परोपकार सेवा सोसायटी 2018 से इस काम में लगी है. अंबाला में इस संस्था के ऐसे आठ स्टॉल हैं. रोज करीब 700 लोग यहां खाना खाते हैं. संस्था अपने इस काम को सिर्फ सस्ता भोजन बेचने की व्यवस्था नहीं मानती, बल्कि इसे लंगर सेवा का ही एक रूप बताती है. मजदूरी करने वाले रवि कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि उनके लिए यह सिर्फ सस्ता भोजन नहीं, बल्कि मेहनत की कमाई से सम्मानपूर्वक खरीदा गया खाना है. संस्था के सदस्य राजू कहते हैं कि कई बार जरूरतमंदों को भोजन मुफ्त में भी उपलब्ध कराया जाता है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now