Bank Holidays: जल्दी निपटा लें जरूरी काम, मई के अंतिम दिनों में बैंक कई दिन रहेंगे बंद

On: May 21, 2026 4:46 PM
Follow Us:

Bank Holidays: मई 2026 का महीना खत्म होने वाला है और अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम अभी बाकी हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मई के अंतिम दिनों में वीकेंड और बकरीद जैसे त्योहारों के चलते कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को पहले से अपनी बैंकिंग प्लानिंग कर लेनी चाहिए।

इस वीकेंड लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक

मई के आखिरी सप्ताहांत में देशभर के सरकारी और निजी बैंक लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगे।

23 मई 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार
24 मई 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

बकरीद के चलते भी रहेगी छुट्टी

वीकेंड के बाद अगले सप्ताह बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर भी कई राज्यों में 27 मई 2026 को बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय अधिसूचना के अनुसार 28 मई 2026 (गुरुवार) को भी अवकाश रह सकता है।

महीने के आखिरी दिन भी बंद रहेंगे बैंक

मई का अंतिम दिन भी बैंकिंग सेवाओं के लिहाज से अवकाश वाला रहेगा। रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

इस तरह अगले दो हफ्तों में 23, 24, 27/28 और 31 मई को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

राज्य के अनुसार बदल सकती हैं छुट्टियां

RBI के नियमों के अनुसार कुछ छुट्टियां राज्य स्तर पर तय होती हैं। उदाहरण के लिए, 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के अवसर पर अगरतला समेत कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रह सकते हैं।

इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा या RBI की आधिकारिक छुट्टी सूची जरूर जांच लें।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवाएं का इस्तेमाल करके आसानी से लेन-देन कर सकेंगे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, पार्टनर गिरफ्तार, सात साल की बेटी घायल

जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का फरीदाबाद में पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शव, शाम को घर से निकला था नीरज, सुबह मिली लाश

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित, ACP महिला अपराध करेंगी नेतृत्व

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी