हरियाणा में नए साल पर महिलाओं को बड़ी सौगात, अब इन महिलाओं को भी मिलेंगे 2100 रुपये

On: January 1, 2026 4:04 PM
Follow Us:
हरियाणा

नए साल के पहले दिन हुई हरियाणा कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं और कर्मचारियों के हित में कई अहम फैसले लिए। बैठक के बाद सीएम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब इस योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 6 एजेंडे रखे गए थे, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है।


लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा विस्तार

सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार ने दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना में कुछ नई श्रेणियां जोड़ने का फैसला किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

अब इन महिलाओं को भी मिलेंगे 2100 रुपए

जिन महिलाओं के बच्चों ने 10वीं या 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं

जिन माताओं ने अपने बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बाहर निकाला है

इन सभी पात्र महिलाओं को 2100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


2100 रुपए का पूरा फॉर्मूला समझिए

सीएम ने स्पष्ट किया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि का स्वरूप इस प्रकार रहेगा:

सहायता का प्रकारराशि
सीधे खाते में DBT₹1100
सरकार द्वारा डिपॉजिट₹1000
कुल मासिक लाभ₹2100

डिपॉजिट की गई राशि पर ब्याज भी मिलेगा।
लाभार्थी महिला की असामयिक मृत्यु की स्थिति में डिपॉजिट राशि तुरंत नॉमिनी को दी जाएगी।


8 लाख महिलाओं को मिल रहा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक:

10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया

8 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है

अब तक 250 करोड़ रुपए की सहायता दो किस्तों में जारी की जा चुकी है

शेष आवेदनों का वेरिफिकेशन जारी है


सितंबर 2025 में हुई थी योजना की शुरुआत

यह योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर सितंबर 2025 में शुरू की गई थी।
लाडो लक्ष्मी ऐप के जरिए 30 नवंबर तक:

9.52 लाख महिलाओं ने आवेदन किया

7.01 लाख महिलाएं पात्र पाई गईं

5.58 लाख महिलाओं का आधार KYC पूरा

1.43 लाख आवेदन अभी वेरिफिकेशन में हैं


हर तीन महीने में मिलेगी राशि

सीएम सैनी ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि अब योजना की राशि हर महीने नहीं, बल्कि हर तीन महीने में एक साथ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
पहली किस्त 1 नवंबर (हरियाणा दिवस) और दूसरी किस्त दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी की जा चुकी है।


कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

2002 के कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों को राहत

परिवहन विभाग में 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए ड्राइवरों को बड़ी राहत दी गई है।
कैबिनेट ने फैसला किया है कि सरकार उन्हें नियमित कर्मचारी मानकर सभी वित्तीय लाभ देगी।

शहीद ASI संदीप लाठर की पत्नी को नौकरी

कैबिनेट ने दिवंगत ASI संदीप लाठर की पत्नी संतोष कुमारी को सरकारी नौकरी देने की भी मंजूरी दी है।
सीएम ने बताया कि उन्हें MDU के कैंपस स्कूल में PGT गणित (ग्रुप-B) पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह फैसला मानवीय और नीतिगत आधारपर लिया गया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की नहीं हुई थी हत्या, CBI की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पिता बोले-अब अच्छा से वकील देखेंगे

भीड़ में गैस का टैंकर फंसाया, अंबाला में हंगामे पर एसपी का बड़ी साजिश का दावा, 7 जवान ICU में भर्ती

अंबाला का 200 साल पुराना चमत्कारी हनुमान मंदिर, जहां स्टेशन से निकलते ही भक्त सबसे पहले टेकते हैं माथा

आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजीं, अंबाला में क्यों बरपा हंगामा, क्या है पूरा विवाद? DSP का अंगूठा कटा, 7 पुलिस जवान घायल

Ambala Protest: हाईवे जाम, DSP का हाथ कटा, गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी को लेकर अंबाला में बवाल | State

आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी