हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, 60 साल तक नौकरी की सुरक्षा का रास्ता साफ

On: September 6, 2026 11:14 PM
Follow Us:

Haryana Sanitation Workers: हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में पालिका रोल पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम-2024 के दायरे में लाने के लिए तैयार है। इससे प्रदेश के करीब 13,093 सफाई कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।

अभी मिल रही है 20,590 रुपये मासिक राशि

सरकार के अनुसार, वर्तमान में पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हर महीने 20,590 रुपये की राशि दी जा रही है। नए प्रावधान लागू होने के बाद इन कर्मचारियों को कई ऐसी सुविधाएं मिल सकेंगी, जो नियमित कर्मचारियों को मिलती हैं। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ उनकी नौकरी को भी सुरक्षित करना है।

60 साल तक सेवा की मिलेगी सुरक्षा

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत पालिका रोल के सफाई कर्मचारियों की सेवा 60 वर्ष की उम्र तक सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अलावा कर्मचारियों को हर महीने 2,000 रुपये का जोखिम भत्ता भी दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के काम की प्रकृति को देखते हुए इसे सरकार की ओर से महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है।

वेतन में 15 फीसदी अतिरिक्त राशि

सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक और कदम उठाने की बात कही है। अधिनियम के तहत मिलने वाली राशि के अलावा कर्मचारियों को मासिक वेतन में 15 प्रतिशत अतिरिक्त राशि देने पर भी सरकार सहमत है। इसका सीधा असर लंबे समय से पालिका रोल पर काम कर रहे कर्मचारियों की मासिक आय पर पड़ेगा।

10 साल से ज्यादा सेवा वालों को मिलेंगे 25,560 रुपये

जो सफाई कर्मचारी 10 साल से अधिक समय से पालिका रोल पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनकी मासिक देय राशि बढ़कर 25,560 रुपये होने की बात कही गई है। इससे लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

कई सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का मिलेगा लाभ

हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम-2024 के दायरे में आने के बाद कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ कम ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश और HKRNL के तहत मिलने वाली एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही नियुक्ति से जुड़ी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से पालिका रोल पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों में नौकरी और भविष्य को लेकर सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है।

Nayab government s major decision for sanitation workers in 88584 Also read: हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें फतेहाबाद से वाया हिसार होकर चलने वाली बस सेवा की समय-सारणी

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय

पराली को बनाया कमाई का जरिया, आज सालाना करोड़ों रुपए कमा रही है सिरसा की दो सहेलियां

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के ड्रोन और एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा रूस, CM सैनी से हुई मुलाकात