BJP का झंडा-बैनर गायब, हरियाणा में कुलदीप बिश्नोई का चरखी दादरी में शक्ति प्रदर्शन, बोले-लोग आज भी मेरे साथ

On: October 2, 2026 1:40 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kuldeep Bishnoi News: हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने चरखी दादरी में ‘स्नेह मिलन’ कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि दादरी उनका गढ़ है और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया.कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों ने कुलदीप बिश्नोई का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया और उन्हें ऊंट पर बैठाकर कार्यक्रम में लाया गया.

ख़बरें फटाफट

BJP का झंडा-बैनर गायब, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई का शक्ति-प्रदर्शनZoom

चरखी दादरी. हरियाणा के हिसार से पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर अपनी मजबूत सक्रियता के संकेत दे दिए हैं. चरखी दादरी के शगुन गार्डन में आयोजित ‘स्नेह मिलन’ कार्यक्रम के जरिए बिश्नोई ने भारी भीड़ जुटाकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में उनके साथ विधायक रणधीर पनिहार भी विशेष रूप से मौजूद रहे.

सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि दक्षिण हरियाणा में हुआ यह बड़ा आयोजन किसी भी राजनीतिक दल के बैनर, पोस्टर या पार्टी के झंडों के बिना संपन्न हुआ.

कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों ने कुलदीप बिश्नोई का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया और उन्हें ऊंट पर बैठाकर कार्यक्रम में लाया गया. मीडिया से बातचीत में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि दादरी को मैंने हमेशा अपना परिवार और अपना मजबूत गढ़ माना है. जब मैं भिवानी-महेंद्रगढ़ से पहली बार सांसद चुना गया था, तब भी मेरा स्वागत ऊंट पर बैठाकर किया गया था और वह दौर मेरे लिए बेहद शुभ साबित हुआ था. आज का यह स्वागत मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है. जिस प्रकार दादरी की जनता ने भाई रणधीर पनिहार और मेरा ऐतिहासिक स्वागत किया है, उसके लिए मेरे पास आभार जताने के लिए शब्द कम हैं. आज एक से बढ़कर एक स्वागत समारोह देखने को मिले हैं.

चाहे किसी दल में हों या घर बैठे, साथी आज भी मेरे साथ

बिना पार्टी सिंबल के जुटे हुजूम पर कुलदीप बिश्नोई ने स्पष्ट सियासी बयान देते हुए कहा कि आज सड़क से लेकर पंडाल तक उमड़ी भीड़ में वही चेहरे हैं, जो उनके संघर्ष के दिनों के साथी रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे साथी चाहे आज घर बैठे हों या किसी भी राजनीतिक दल में हों, आज चेहरे देखकर साफ पता चलता है कि वे सब हमारे संघर्ष के पुराने साथी हैं और दिल से हमारे साथ खड़े हैं. दादरी ने आज फिर साबित कर दिया है कि हमारा यह रिश्ता अटूट है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद में हैवानियतः जर्जर इमारत में दोस्त के सामने 13 साल की लड़की का गैंगरेप, ट्यूशन के बाद किशोर से मिलने गई थी छात्रा

रोहतक में कांग्रेस दफ्तर के सामने वकील की संदिग्ध मौत, कनपटी पर लगी थी गोली, 0001 नंबर की स्कॉर्पियो में सवार थे पूर्व पार्षद के पति प्रदीप नारा

घास से निकलते हैं सांप, ट्रैक भी खराब…जिस मैदान ने दिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, आज वही दयालपुर स्टेडियम है बदहाल

कुत्ते ने काट लिया तो इलाज का खर्च कौन देगा? यहां एडवोकेट से जानिए FIR से लेकर कोर्ट तक का कानूनी प्रोसेस

हरियाणा में 3 दिन दूध कारोबार बंद करने का ऐलान, क्या फरीदाबाद में नहीं आ रही सप्लाई? जानें

बेअदबी कानून पर मान सरकार और अकाल तख्त के बीच 6 अक्टूबर को कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक