Breaking News: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरे में रहेगा

On: January 4, 2026 11:17 AM
Follow Us:
गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरे में रहेगा

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल की अवधि के दौरान राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में रहेगा। प्रशासन की ओर से पैरोल से जुड़े औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रेप और हत्या मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है राम रहीम

गुरमीत राम रहीम सिंह साध्वियों के साथ दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मामलों में दोषी है और आजीवन कारावास की सजाकाट रहा है। इसके अलावा वह अपनी दो शिष्यों के साथ रेप के मामले में 20 साल की सजा भी भुगत रहा है।

2017 के बाद 15वीं बार जेल से बाहर आएगा राम रहीम

अगस्त 2017 में रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद यह 15वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आएगा। इससे पहले भी वह कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है, जिसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं।

15 अगस्त को जन्मदिन मनाने के लिए भी मिला था बाहर आने का मौका

इससे पहले 15 अगस्त को राम रहीम को जन्मदिन मनाने के लिए पैरोल दी गई थी। उस दौरान भी वह सिरसा डेरे में ही रुका था। हर बार पैरोल मिलने पर उसकी गतिविधियों पर प्रशासन की ओर से निगरानी रखने के निर्देश दिए जाते हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 5 चक्रवाती सिस्टम एक्टिव, 21 राज्यों में तूफान, दिल्ली से लेकर बंगाल तक मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

बाग लगाने के लिए सरकार दे रही ₹50 हजार, 3 किस्तों में मिलेगा पैसा, जानिए कैसे करें अप्लाई?

‘बची हुई उम्मीद भी खत्म’, क्यों शोक में डूबे मंझावली के ये किसान? पीछा नहीं छोड़ रही आफत

रसोई में भूलकर भी न रखें ये सामान, पीछे पड़ जाएगी आफत, हो जाओगे गरीब, लेकिन क्यों? पंडित जी ने बताया सीक्रेट

India's Hydrogen Train: देश को हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की सौगात, जींद से से भरेगी रफ्तार, तारीख भी आई सामने

‘तेरे ज्यादा चर्बी चढ़ रही है के?’… पहले गाली-गलौज, फिर शुरू हुई मारपीट, हरियाणा की सड़क पर लड़कियों का दंगल