हरियाणा में 30 हजार परिवारों के कार्ड बंद, 5 लाख के मुफ्त इलाज के लिए फिर देना होगा प्रीमियम

On: November 29, 2026 8:45 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ | हरियाणा में कई परिवारों को अस्पताल में इलाज कराने के दौरान पता चल रहा है कि उनका आयुष्मान चिरायु कार्ड काम नहीं कर रहा। लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही प्रीमियम देकर कार्ड बनवाया था, लेकिन अब इससे इलाज की सुविधा नहीं मिल रही। पानीपत में ऐसी शिकायतें लेकर लोग योजना के अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं।

Ayushman Chirayu Card

बता दें कि 16 सितंबर से पहले 1500 रुपये का सालाना प्रीमियम देकर चिरायु कार्ड बनवाने वाले परिवारों के कार्ड 31 अक्टूबर 2026 तक ही वैध थे। योजना का प्रीमियम सर्कल 1 नवंबर से 31 अक्टूबर तक चलता है।

परिवारों ने बनवाए कार्ड

ऐसे में जिन परिवारों ने 1 नवंबर से नया प्रीमियम जमा नहीं किया, उनके कार्ड बंद हो गए हैं। दोबारा सुविधा लेने के लिए उन्हें फिर से भुगतान करना होगा। 31 अक्टूबर 2026 तक हरियाणा में कुल 47,789 परिवारों के चिरायु कार्ड बने थे। इनमें करीब 30 हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने 16 सितंबर से पहले कार्ड बनवाकर सरकार को प्रीमियम का भुगतान किया था। अब इन परिवारों को योजना का लाभ जारी रखने के लिए दोबारा प्रीमियम देना होगा।

सिरसा में सबसे ज्यादा परिवार

जिलाचिरायु कार्ड वाले परिवार
सिरसा4,270
हिसार4,055
करनाल3,835
अंबाला3,592
कुरुक्षेत्र3,353
फतेहाबाद3,019
कैथल2,955
यमुनानगर2,880
पंचकूला2,579
पानीपत2,579
जींद2,492
भिवानी2,010
गुरुग्राम1,895
सोनीपत1,878
झज्जर1,698
रोहतक1,640
महेंद्रगढ़1,048
रेवाड़ी955
फरीदाबाद906
नूंह769
चरखी दादरी658
पलवल465
हांसी252
कुल47,789

नोट: आंकड़े 31 अक्टूबर 2026 तक के हैं।

5 लाख तक मुफ्त इलाज

पानीपत के जिला योजना मैनेजर सोहन सिंह ग्रोवर ने बताया कि 16 सितंबर से पहले प्रीमियम जमा करने वाले परिवारों के कार्ड 31 अक्टूबर तक ही मान्य थे। 1 नवंबर के बाद दोबारा भुगतान नहीं करने पर सालाना 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। हरियाणा सरकार ने 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया था। ऐसे परिवार 1500 रुपये सालाना प्रीमियम देकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now