Delhi-Chandigarh Expressway: दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर अब 2 घंटे में, बनेगा यह एक्सप्रेसवे

On: May 22, 2026 6:56 AM
Follow Us:

Delhi-Chandigarh Expressway: आने वाले समय में दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच सड़क यात्रा बेहद तेज और आसान हो सकती है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी दिल्ली–अमृतसर–कटरा एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 5–6 घंटे से घटकर करीब 2 घंटे रह जाने की उम्मीद है।

यह प्रोजेक्ट भारत के सबसे बड़े सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है, जो पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल सकता है।

38,905 करोड़ रुपये का मेगा प्रोजेक्ट

इस एक्सप्रेसवे की अनुमानित लागत करीब 38,905 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि वाहनों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक संभव हो सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के ज्यादातर हिस्से 2026 के अंत से मार्च 2027 के बीच शुरू हो सकते हैं।

दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को बड़ा फायदा

यह एक्सप्रेसवे सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक की कनेक्टिविटी को भी काफी बेहतर बनाएगा।

दिल्ली से अमृतसर का सफर लगभग 4 घंटे, दिल्ली से कटरा का सफर 14 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे हो जाएगा। इससे पर्यटन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now