Last Updated:
Double Murder: हरियाणा के झज्जर में सहगाव स्कूल के बाहर मिले दो शवों की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस दोहरे हत्याकांड के आरोपियों खुलासा किया. इरशाद और कामिल ट्रकों से तेल चोरी का अवैध कारोबार करवाते थे.
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या की साजिश मृतकों के ही साथियों कपिल, सतीश, सिकंदर और विक्रम ने रची थी.
झज्जर. हरियाणा के झज्जर में सहवाग स्कूल के पास मिले दो युवकों के शवों के मामले में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार तेल चोरी से कमाए गए रुपयों के सही बंटवारे को लेकर हुए विवाद में इरशाद और कामिल की हत्या की गई थी. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं.
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या की साजिश मृतकों के ही साथियों कपिल, सतीश, सिकंदर और विक्रम ने रची थी. इनमें से सतीश और विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कपिल और सिकंदर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
मृतक करते थे तेल चोरी का अवैध कारोबार
पुलिस जांच के अनुसार मृतक इरशाद और कामिल ट्रकों से तेल चोरी का अवैध कारोबार करवाते थे. इस काम के लिए वे आरोपियों को दिहाड़ी के तौर पर 1,500-1,500 रुपये देते थे. आरोपियों को शक था कि इरशाद और कामिल तेल चोरी से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि उन्हें उसका उचित हिस्सा नहीं दिया जा रहा. इसी नाराजगी के चलते दोनों की हत्या की साजिश रची गई. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले याकूबपुर गांव में इरशाद और कामिल को गोली मारकर हत्या की और बाद में दोनों के शवों को झज्जर स्थित सहवाग स्कूल के पास फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.
हत्या में इस्तेमाल एसयूवी भी बरामद
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त काले रंग की एसयूवी भी बरामद कर ली है. गिरफ्तार आरोपी सतीश उत्तर प्रदेश के बड़ौत का रहने वाला है, जबकि विक्रम राजस्थान के बहरोड़ का निवासी है. अदालत ने सतीश को 5 दिन और विक्रम को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने कहा कि रिमांड के दौरान पूछताछ में इस दोहरे हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मौके पर एडीसीपी क्राइम शुभम शर्मा और स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज राजेश फोगाट और झज्जर थाना सदर प्रभारी परमजीत भी मौजूद थे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें













