पहले गला घोंटा, फिर दिया करंट… सनकी पति ने 59 साल की पत्नी को दी दर्दनाक मौत, हत्यारे की तलाश में पुलिस

On: August 2, 2026 11:02 PM
Follow Us:

Last Updated:

Bhiwani News: यूपी के भिवानी में बुज़ुर्ग पति द्वारा अपनी पत्नी की गला घोंटकर और करंट देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन दर्शना की हत्या की गई है. उसने बताया कि उसका जीजा सनकी किस्म का व्यक्ति है.

पहले गला घोंटा, फिर दिया करंट... सनकी पति ने 59 साल की पत्नी को दी दर्दनाक मौतZoom

सनकी पति ने की 59 साल की पत्नी की हत्या

भिवानी: हरियाणा के जिला भिवानी स्थित बवानीखेड़ा कस्बे में एक बुजुर्ग द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पहले पति ने अपनी पत्नी के मुंह में कपड़ा ठुंस दिया, फिर गला घोंटा और बाद में उसको करंट लगाया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. 59 वर्षीय मृतक महिला के 5 बेटा-बेटी हैं.

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पड़ोस के चरखी दादरी जिला के गांव दुधवा निवासी करीब 59 वर्षीय दर्शना के रूप में हुई है. मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन दर्शना की हत्या की गई है. उसने बताया कि उसका जीजा सनकी किस्म का व्यक्ति है. उसने बेरहमी से बहन की हत्या की है. उसके पास भांजे की पत्नी का फोन आया था. उसने बताया कि दर्शना के मुंह में कपड़ा ठुंसा गया, गला घोंटा गया और करंट लगाकर हत्या की गई है. सिर पर भी चोट मारी गई है. भाई ने बताया कि मृतका को कुल 5 बेटे-बेटी हैं. इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच झगड़े हो चुके हैं. दर्शना चूड़ी बेचने का काम करती थी और उसका पति कुछ नहीं करता था.

मृतका के बेटे हंसराज ने की शिकायत
पुलिस ने बताया कि अभी यह कंफर्म नहीं है कि किस बात को लेकर विवाद हुआ. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि दर्शना नामक महिला की उसके ही पति रामकिशन ने गला घोंटकर व करंट लगाकर हत्या कर दी. इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के बेटे हंसराज की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है.

आरोपी पति फरार, जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दर्शना व रामकिशन की आपस में अनबन हो जाती थी. प्रथम दृष्टता यह भी सामने आया है कि रामकिशन सनकी किस्म का व्यक्ति था, जो अपने आप में ही रहता था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था. अभी आरोपी फरार है, उसको गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर ये हत्या है या कुछ और.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस