चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी, ग्राहकों में मची भगदड़

On: September 20, 2026 4:01 PM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh Liquor Shop Blast: चंडीगढ़ में शराब ठेके पर स्कूटी सवारों ने बम फेंका और तेज धमाका हुआ. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी और अब चंडीगढ़ पुलिस कर रही जांच कर रही है. तीन दिन पहले यह वारदात सामने आई है. फिलहाल, आरोपियों का अब तक पता नहीं चला है.

चंडीगढ़ में शराब ठेके के बाहर धमाका, 2 युवकों ने फेंका बम, ग्राहकों में भगदड़Zoom

चंडीगढ़ में शराब के ठेके के बाहर ब्लास्ट.

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की राजधानी में शराब  के ठेके पर बम फैंका गया है. यहां पर पर दो स्कूटी सवारों ने ठेके पर सुतली बम जैसे कुछ फेंका, जिसके बाद तेज धमाका हुआ. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि दो लोग एक्टिवा पर सवार थे और उन्होंने ठेके पर बम फेंका. खुड्डा अली शेर की यह घटना है.

न्यूज़ 18 ने ठेके के करिंदों से बातचीत की है, जिन्होंने बताया कि दो युवक एक्टिवा पर आए थे जिन्होंने अचानक बम फेंका और काफी तेज धमाका हुआ और इससे काफी तेज धुंआ निकला. सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हुई है. यह ठेका बिल्कुल चंडीगढ़ और पंजाब बॉर्डर पर मौजूद है लेकिन चंडीगढ़ की हद में आने की वजह से चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. ठेका मालिक ने पुलिस को रिटर्न कंप्लेंट दी है औऱ साथ में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई गई है.

बताया जा रहा है कि खुड्डा अलीशेर के शराब ठेके पर बीते एक्टिवा सवार दो युवकों ने बम फेंककर हमला किया था और पीछे बैठे युवक ने सर्विस खिड़की पर बम फेंका,  लेकिन यह बम ठेके के अंदर गिरने के बजाए ग्राहकों के पैरों के पास जा गिरा और जोरदार धमाके से ठेके के बाहर भगदड़ मच गई.

महिला ने बनाए थे ठेके के वीडियो

बताया जा रहा है कि वारदात से ठीक पांच दिन पहले इसी ठेके के बाहर एक महिला ने वीडियो बनाए थे, जो कि सीसीटीवी में कैद हुई थी.   बम धमाके की यह घटना 14 सितंबर की शाम करीब 6:47 से 6:50 बजे के बीच हुई थी और धमाके के तुरंत बाद ठेके के मैनेजर वरिंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

5 घंटे के लिए जेल से बाहर आएगा काला जेठेड़ी, जुड़वा बेटियों के नामकरण में होगा शामिल

Himachal Pradesh Truck Driver Neha Thakur Story: एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम में 3 ठिकानों पर ED की रेड, 248 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में चल रही जांच

STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

BHEL लॉकर से कहां गायब हुई 31 किलो चांदी, 2022 के बाद गजब का खेल, इन अफसरों पर CBI को शक..