Last Updated:
Kala Jathedi Custody Parole: सोनीपत के जठेड़ी गांव में आज पुलिस का पहरा कुछ ज्यादा ही कड़ा है. वजह है तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जेठेड़ी, जिसे जुड़वा बेटियों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 5 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है. दिल्ली पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच गांव लेकर पहुंचेगी.
गैंगेस्टर काला जेठेड़ी.
सोनीपत: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जेठेड़ी को अपनी जुड़वा बेटियों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 5 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है. कोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली पुलिस उसे तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच सोनीपत के राई इलाके में स्थित उसके गांव जठेड़ी लेकर पहुंचेगी. इसे लेकर गांव में पुलिस की भारी तैनाती की गई है.
काला जेठेड़ी की पत्नी और लेडी डॉन के नाम से चर्चित अनुराधा के घर कुछ समय पहले जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था. अब दोनों बेटियों के नामकरण का कार्यक्रम रखा गया है. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काला जेठेड़ी को 5 घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है.
गांव पहुंचते ही रहेगा पुलिस का पहरा
काला जेठेड़ी के गांव जठेड़ी पहुंचने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. उसके घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस की टीम उसे तिहाड़ जेल से लेकर आएगी और तय समय पूरा होने के बाद वापस जेल ले जाएगी. पैरोल के दौरान काला जेठेड़ी अपने परिवार के लोगों से मुलाकात भी कर सकेगा. हालांकि, उसकी पूरी आवाजाही पुलिस की निगरानी में होगी.
बेटियों के नाम भी सामने आए
नामकरण कार्यक्रम में काला जेठेड़ी की दोनों बेटियों के नाम रखे जाने हैं. जानकारी के मुताबिक, एक बेटी का नाम सुहाना संदीप रखा गया है, जबकि दूसरी बेटी का नाम आहना अनुराधा रखा गया है. दोनों नामों में माता-पिता के नाम को जोड़ा गया है.
दो बेटियों के जन्म के बाद परिवार में यह पहला बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें शामिल होने के लिए काला जेठेड़ी को जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है. पुलिस की निगरानी में होने वाला यह कार्यक्रम कुछ घंटे चलेगा और इसके बाद उसे दोबारा तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा. काला जेठेड़ी लंबे समय से जेल में बंद है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. ऐसे में उसकी गांव में मौजूदगी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास तैयारी की है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें












