Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, देखें आज के ताजा रेट्स

On: April 6, 2026 11:56 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तीन दिन की छुट्टी के बाद बाजार खुलते ही आज हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को 24 कैरेट सोना 30 रुपये यानी करीब 0.02% गिरकर 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वहीं दूसरी ओर, अलग-अलग स्रोतों के अनुसार रिटेल बाजार में कीमतें थोड़ी अलग बनी हुई हैं। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,34,293 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,956 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई में आज सोने के भाव इस प्रकार रहे—

24 कैरेट: 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर संभव है)

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। MCX पर चांदी करीब 4.48% गिरकर 10,901 रुपये की कमी के साथ 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं रिटेल बाजार में इसकी कीमत करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है। मुंबई में चांदी का रेट लगभग 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, 25,000 रुपये प्रति 100 ग्राम और 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है।

बड़े ज्वेलर्स के यहां 22 कैरेट सोने के दाम भी अलग-अलग हैं। Tanishq में 22K सोना 13,785 रुपये प्रति ग्राम, Kalyan Jewellers में 13,455 रुपये, Malabar Gold & Diamonds में 13,212 रुपये और Joyalukkas में 13,156 रुपये प्रति ग्राम के आसपास मिल रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा