हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

On: February 6, 2026 6:27 PM
Follow Us:
हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

हरियाणा सरकार की हर जिले में एक मॉडल रोड योजना के तहत हिसार जिले की मिर्जापुर–नियाणा सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चयनित इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यालय ने PWD (B&R) विभाग को मंजूरी दे दी है।

करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई मौजूदा 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। सड़क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह मार्ग NH-9 (मिर्जापुर चौक) से शुरू होकर नियाणा गांव तक जाएगा।

इस सड़क के चौड़ीकरण से मिर्जापुर, नियाणा, खरड़-अलीपुर, धांसू, राजली, घिराय, सुलखनी, खानपुर-सिंधड़, सिंघवा और चानौत सहित करीब एक दर्जन गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिलेगी।

भविष्य में इस सड़क को हांसी जिले तक बढ़ाने की भी संभावना है, जिससे हिसार से हांसी-बरवाला रोड की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

मॉडल रोड के तहत सड़क पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट, रोड मार्किंग और सड़क किनारे मॉडल बर्म बनाए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और ट्रैफिक दबाव कम होगा।

PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने परियोजना का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।


PWD के एसई अजीत सिंह के अनुसार, अगले सप्ताह तक एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम

गुरुग्राम में जाम से मिलेगी राहत: गढ़ी रेलवे फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर, DPR तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त

हरियाणा

हरियाणा में 5 नये शहर होंगे विकसित, पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया, जानें पूरी डिटेल

हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, करोड़ की लागत से होगा तैयार, जमीनें होगी सोना!

हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, करोड़ की लागत से होगा तैयार, जमीनें होगी सोना!

हरियाणा

हरियाणा के इस जिले में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, 1003 एकड़ में बन रहे ग्लोबल सिटी का होगी हिस्सा!

हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा

हरियाणा में होली से पहले रेलयात्रियों को बड़ी राहत, खाटूश्याम- शिरडी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दौड़ेगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें