सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

हरियाणा में झमाझम बारिश का दौर जारी, 16 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

On: July 13, 2025 7:12 AM
Follow Us:
Haryana se monsoon kab jayega ,Rain Alert ,Haryana Monsoon आज का मौसम, हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक: आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम, Haryana Weather Alert

हरियाणा में मानसून की एंट्री के बाद से झमाझम बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के मुताबिक, रविवार को भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। खास तौर पर 12 जिलों – महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में अधिक वर्षा होने के आसार हैं।

अब तक सामान्य से 41% ज्यादा बारिश

इस बार हरियाणा में औसतन 150.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 106.7 मिमी वर्षा होती है। यानि सामान्य से 41% अधिक वर्षा हो चुकी है। यमुनानगर जिले में सबसे ज्यादा 352.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत

लगातार बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को भले ही अधिकतम तापमान में औसतन 1.1°C की बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से 2°C कम रहा। सबसे गर्म जिला रोहतक रहा, जहां पारा 35.6°C तक पहुंचा।

24 घंटे में कहां कितना तापमान बदला?

  • सिरसा (ओटू): तापमान में 1.8°C की गिरावट, अधिकतम तापमान 33.5°C

  • महेंद्रगढ़: तापमान में 3.7°C की बढ़ोतरी, अधिकतम तापमान 33.6°C


अगले 3 दिन का बारिश का पूर्वानुमान

14 जुलाई 2025 (रविवार)

  • 50-75% बारिश की संभावना: यमुनानगर, पंचकूला, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात

  • 25-50% बारिश के आसार: अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत

  • 25% बारिश का अनुमान: सिरसा, फतेहाबाद

15 जुलाई 2025 (सोमवार)

  • 50-75% बारिश की संभावना: यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत

  • 25-50% बारिश के आसार: रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, मेवात, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला

  • 25% बारिश का अनुमान: सिरसा, फतेहाबाद

16 जुलाई 2025 (मंगलवार)

  • 50-75% बारिश की संभावना: यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

  • 25-50% बारिश के आसार: पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला

  • 25% बारिश का अनुमान: हिसार, सिरसा, फतेहाबाद


मौसम वैज्ञानिकों का विश्लेषण

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी टर्फ लाइन के चलते नमी युक्त हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं, जिससे व्यापक वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी यह स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

Leave a Comment