Haryana: हरियाणा में सीटीएम को किया सस्पेंड, जानें वजह

On: April 9, 2026 8:48 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) गुरवीन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश चीफ सेक्रेटरी कार्यालय की ओर से जारी किए गए हैं, जो अधिकारी की ईमेल पर भेजे गए। सीएस पोर्टल पर सस्पेंशन की तारीख 6 अप्रैल दर्ज बताई गई है।

हालांकि जारी आदेशों में सस्पेंशन का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मंडी प्रबंधन में अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मामला गेहूं की खरीद और उठान प्रक्रिया से जुड़े टेंडरों में गड़बड़ी से संबंधित है। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

इस मामले पर जब गुरवीन्द्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सस्पेंशन की सूचना ईमेल के जरिए मिली, लेकिन उस समय वे कार्यालय से जा चुके थे और अभी तक उन्होंने मेल विस्तार से नहीं देखी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा