Haryana New District: हरियाणा में बनेगा 23वां जिला! 1 नवंबर को हो सकता है ऐलान, जानिए किन तीन जगहों की सबसे ज्यादा चर्चा है?

On: October 22, 2025 10:25 AM
Follow Us:
Haryana New District

Haryana New District: हरियाणा सरकार राज्य के 23वें जिले की घोषणा की तैयारी में है। यह ऐलान हरियाणा दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2025 को किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के अनुसार, सरकार पहले चरण में इन्हीं तीन में से किसी एक को नया जिला घोषित कर सकती है, जबकि अन्य प्रस्तावों पर जनगणना के बाद विचार किया जाएगा।


कई जिलों के प्रस्ताव लंबित, तीन पर है सबसे ज्यादा फोकस

फिलहाल हरियाणा सरकार के पास 10 नए जिलों के प्रस्ताव विचाराधीन हैं — असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हांसी और गोहाना।
इनमें से गोहाना, हांसी और डबवाली को लेकर सरकार का रुख सबसे स्पष्ट माना जा रहा है।


डबवाली को मिल सकती है प्राथमिकता

गोहाना फिलहाल सोनीपत जिले में आता है, हांसी हिसार जिले का हिस्सा है और डबवाली सिरसा जिले के अंतर्गत आता है, जो पंजाब की सीमा से लगा हुआ है।
डबवाली को पहले ही पुलिस जिला बनाया जा चुका है, जिससे इसके पूरा जिला बनने की संभावना सबसे मजबूत बताई जा रही है।
इसी को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा दिवस (1 नवंबर) पर डबवाली को नया जिला घोषित किया जा सकता है।


हरियाणा में कब-कब बने नए जिले

हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था, तब राज्य में केवल 7 जिले थे — अंबाला, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल और रोहतक।
इसके बाद क्रमवार जिले इस प्रकार बने:

2016 में चरखी दादरी के बाद कोई नया जिला नहीं बना है। अब राज्य सरकार प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए नए जिलों पर विचार कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दादी ने समझाया, पोते ने अपनाया…भुट्टे के छिलकों से नोट छाप रहे प्रदीप, काम कर गया आइडिया

सरकारी योजना में आवेदन किया, फिर भी नहीं मिला पैसा? परेशान न हों, यहां करें शिकायत

दिवाली पर साड़ी खरीदने का है प्लान, तो पहुंचें सूरजकुंड मेले में, यहां कम पैसों में करें झोले भर शॉपिंग

Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में ऑटो किराये को लेकर विवाद, युवती पर डंडे से हमला, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग | State

कैसे दबोचा गया हिमांशु भाऊ, FBI को कहां से मिला इनपुट? इनसाइड स्‍टोरी – gangster himanshu bhau arrest inside story america fbi haryana stf 50 fir

हिमांशु भाऊ: 17 में पहला मर्डर, दिल्‍ली-NCR से हरियाणा तक खौफ, अब दुर्दांत गैंगस्‍टर अमेरिका में गिरफ्तार – gangster himanshu bhau arrested in america