Haryana news : हरियाणा में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फील्ड में उतरे, सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

On: June 18, 2026 2:24 PM
Follow Us:

Haryana news : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों के निरीक्षण के लिए बुधवार को सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फ़ील्ड में उतरे। एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि सभी बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की जांच और उनके समक्ष आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फ़ील्ड में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य किया जाना है, ऐसे में सही सत्यापन और मैपिंग के लिए समय समय पर फील्ड निरीक्षण भी किए जाएंगे।

639173879505447644 Also read: Haryana news : हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान, भिवानी में एरोड्रम का उद्घाटन, हिसार से जम्मू अहमदाबाद उड़ानों की भी तैयारी

एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि हिसार विधानसभा क्षेत्र में  अब तक 1 लाख 2 हजार 651 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष 83 हजार 764 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य अभियान के दौरान पूरा किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई  को किया जाएगा। 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 18 सितंबर 2026 तक उनका निपटारा किया जाएगा।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now