Haryana News: छात्रों के लिए बड़ी खबर, 7 मई से खुलेगा एडमिशन पोर्टल, देखें डिटेल्स

On: April 20, 2026 2:56 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।  शिक्षा विभाग के द्वारा 2026-27 के लिए कॉलेज में दाखिले का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आपको बता दे कि इस बार दाखिला की प्रक्रिया ऑनलाइन होने वाली है और विद्यार्थी घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किया गया है जिसके बारे में सभी छात्रों को जानना चाहिए।

विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, विद्यार्थी 7 मई से 31 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार 1 जून तक किया जा सकेगा। विभाग के द्वारा 2 जून को आवेदको की सूची जारी की जाएगी जिसमें आपत्तियों की जानकारी भी दी जाएगी। कॉलेज की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन और छात्रों की ओर से आपत्ति को ठीक करने के लिए 9 मई से 6 जून तक का समय दिया जाएगा।

पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची के लिए प्रारंभिक सूची 8 जून को जारी होगी। विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तय समय के भीतर रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और सुधार की प्रक्रिया पूरी करें जिससे प्रवेश में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

विभाग के द्वारा छात्रों को निर्देश दिया गया है कि छात्र अपना सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें इसके साथ ही साथ फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गलती ना करें सभी छात्रों से अपील किया गया है कि वह समय रहते फॉर्म अप्लाई कर दे ताकि बाद में परेशानी ना आए।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की गई जान; घटना के बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

Haryana News: सरसों के तेल को लेकर हरियाणा के डिपो में क्या होगा? मंत्री राजेश नागर ने दिया बड़ा अपडेट

हरियाणा के भिवानी तहसील में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते फील्ड कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का झज्जर में भाजपा पर तीखा हमला, बोले- भाजपा वालों का तेल सूख चुका,जनता ने घर-घर दीप जलाने से बनाई दूरी

Haryana News: 829 करोड़ से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर: CM सैनी