Haryana News: हरियाणा के सिरसा में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

On: July 4, 2026 7:02 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में बिजली की 11 हजार वोल्टेज लाइन का करंट लगने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों गहरे दोस्ते थे और पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। खेत में बिजली की तारें काफी नीचे से गुजर रही हैं, जिनके छुने से करंट आ गया। दोस्त को बचाते समय दूसरा युवक भी चपेट में आ गया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खेत मालिक व ठेकेदार पर सप्लाई कटवाने की कहकर गुमराह करने का आरोप लगाया है।  सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं और घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंची।

हादसा गांव संगर और बुर्जकर्मगढ के पास हुआ और दोनों मृतक रोड़ी के रहने वाले हैं। इनमें 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह और 19 वर्षीय दलजीत सिंह शामिल है। परिजनों ने बताया कि बुर्जकर्मगढ़ में नागोकी के हिमांशु मेहता का खेत है और नागोकी के ही ठेकेदार जसमीत सिंह ने करीब 4-5 एकड़ में मक्की चारा काटने का ठेका लिया हुआ था। ठेकेदार के कहने पर देवेंद्र और दलजीत सिंह साइलेज मेकर मशीन (चारा बनाने की मशीन) लेकर काम के लिए गए हुए थे। जसप्रीत ने बताया कि देवेंद्र व दलजीत खेत में चारा बनाने का काम कर रहे थे। वहां खेतों में बिजली लाइन बिलकुल नीची है और लाइट भी काटी हुई नहीं थी। देवेंद्र और दलजीत ट्रॉली में चारा डाल रहे थे। उसी समय देवेंद्र और दलजीत जैसे ही ऊपर की ओर खड़े हुए तो बिजली की तारों से भिड़ गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई।

पूर्व सरपंच रोड़ी मेजर सिंह ने बताया कि ट्रॉली में चारा डालने पर ऊपर खड़ा होते समय देवेंद्र की गर्दन तारों से छू गई और उसकी गर्दन पर करंट से गहरा निशान हो गया। दोस्त को देख दलजीत ने तारों से छुटाने की कोशिश की तो उसका हाथ तारों को छू गया। दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। आरोप है कि बिजली निगम और सरकार बार-बार हाईटेंशन लाइनें हटाने का दावा किया जा रहा है। मगर धरातल पर असलियत कुछ और हैं। बिजली निगम को इस तरह की लाइनें हटाने को पहले भी कहा गया है, पर कोई संज्ञान नहीं लिया। बिजली निगम की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। अगर लाइनें ऊंची होती या हटाई गई होती तो यह नौबत नहीं आती। इसलिए बिजली निगम के संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर जाए।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें