Haryana: हरियाणा में दवा कारोबारी के घर NIA की रेड, जानें क्या है पूरा मामला

On: June 9, 2026 11:47 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर के किशनपुरा चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम स्थानीय पुलिस के साथ एक दवा कारोबारी के घर पहुंची। टीम ने सुबह करीब 5 बजे कार्रवाई शुरू की और लगभग साढ़े तीन घंटे तक घर में जांच एवं पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार NIA अधिकारियों ने मंजीत सैनी और उनके परिवार के सदस्यों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। इस दौरान मोबाइल फोन, बैंकिंग रिकॉर्ड और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी कुछ दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने साथ ले गई।

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि NIA की टीम जांच के सिलसिले में पानीपत पहुंची थी। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एजेंसी की ओर से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक यह जांच किसी संदिग्ध वित्तीय लेनदेन या फंडिंग से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान एक हजार रुपये के मोबाइल ट्रांजैक्शन को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी जुटाई।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि संबंधित लेनदेन उनके भाई के मेडिकल स्टोर पर हुआ था और इसी संबंध में अधिकारियों ने सवाल-जवाब किए। परिवार के अनुसार जांच के दौरान चार से पांच अधिकारी मौजूद थे, जबकि स्थानीय पुलिस भी पूरी कार्रवाई के दौरान साथ रही।

करीब दो से ढाई घंटे तक चली पूछताछ के बाद NIA की टीम वापस लौट गई। परिवार का दावा है कि जांच के दौरान कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई और न ही किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, आइये, एक दीया प्रधानमंत्री के लिए जलाएं और एक संकल्प देश के लिए लें, मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

National Indian Military College Admission: 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

Haryana Politics: जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

Haryana News: कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, घर में घुसकर मारी गोलियां; पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

CM नायब सैनी होंगे संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु