सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

हरियाणा आज भारी बारिश का अलर्ट: अगले 36 घंटे 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

On: October 7, 2025 7:03 AM
Follow Us:
haryana weather alert, Haryana Rain Alert Today, हरियाणा आज भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा आज भारी बारिश का अलर्ट। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 6 जिलों—कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

17 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी की संभावना है।

सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहा। फतेहाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई।

तापमान में भारी गिरावट

बारिश के चलते हिसार में तापमान 12 डिग्री तक गिर गया है। यहां अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 12 डिग्री कम है। अचानक तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

8 अक्टूबर से ठंड बढ़ेगी: डॉ. मदन खीचड़

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रही हैं।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से 7 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके बाद हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे 8 अक्टूबर से राज्य में ठंड बढ़ने लगेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

Leave a Comment