Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 18 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का खतरा

On: January 27, 2026 9:49 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert, haryana weather alert

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 18 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। नारनौल में सुबह बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जबकि हिसार और फतेहाबाद में बारिश शुरू हो चुकी है। भिवानी और रेवाड़ी में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में आज बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जबकि पश्चिमी जिलों में शीतलहर और ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी रह सकता है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान औसतन सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सुबह और शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

राजस्थान से सटे इलाकों में शीतलहर का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में कोल्ड वेव को लेकर चेतावनी जारी की है। इन जिलों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है। जिन इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है, वहां तेज हवाओं और गरज-चमक भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान अभी भी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो कड़ाके की ठंड का साफ संकेत दे रहा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे ग्रामीण और खुले इलाकों में ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान में बीते दिन की तुलना में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ज्यादातर जिलों में यह 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है।

दिन के समय हल्की धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन बादलों और तेज हवाओं के कारण शाम होते-होते ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव को लेकर बड़ा अपडेट, 19 नवंबर को बदलेगा मौसम

हरियाणा में फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी के संकेत, 15 दिन पहले बढ़ा तापमान, किसानों की बढ़ी चिंता

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

हरियाणा

हरियाणा में बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी, सरकार ने बनाई कमेटी, 90 दिन में देनी होगी रिपोर्ट