Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। राज्य में प्री-मानसून के चलते 22 जून से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों के लिए आंधी, बारिश चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के आसार जताए हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में जुलाई के पहले वीक में मानसून एंट्री लेगा। इस बार मानसून यूपी की तरफ से हरियाणा में आएगा।
26 जून को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा। विभाग के अनुसार, इस दिन भी उत्तरी हरियाणा के इन्हीं जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में येलो अलर्ट जारी रहेगा, जहां कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
27 और 28 जून से पूरे प्रदेश में मौसम के पूरी तरह से शुष्क हो जाने का अनुमान है।













