Haryana Weather Alert: हरियाणा में 50-60 KMPH के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

On: January 27, 2026 10:21 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert:हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे ठंड के साथ-साथ किसानों और आम लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।

राज्य के नारनौल, हिसार, रोहतक, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश के साथ ओले गिरने की खबरें सामने आई हैं। वहीं झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और मौसम पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जबकि पश्चिमी जिलों में ठंड और शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी और झज्जर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) में तेज बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान औसतन सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी हुई है, जिससे ठंड का असर अभी कम होने के आसार नहीं हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रह सकता है, जिसके बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव को लेकर बड़ा अपडेट, 19 नवंबर को बदलेगा मौसम

हरियाणा में फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी के संकेत, 15 दिन पहले बढ़ा तापमान, किसानों की बढ़ी चिंता

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

हरियाणा

हरियाणा में बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी, सरकार ने बनाई कमेटी, 90 दिन में देनी होगी रिपोर्ट