Haryana Weather Update: हरियाणा में शनिवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। हिसार, कैथल, चरखी दादरी, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में तेज़ बारिश हो रही है। वहीं हांसी में बारिश से पहले आसमान में काले बादल छा गए हैं, जिससे किसी भी वक्त बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोनीपत, रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके अलावा शाम 7 बजे तक के लिए तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में जारी किया गया है बारिश का ऑरेंज अलर्ट:
गुरुग्राम
फरीदाबाद
झज्जर
रोहतक
सोनीपत
करनाल
जींद
पानीपत
कैथल
कुरुक्षेत्र
अंबाला
मौसम विभाग ने अंबाला में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
पर्यटन स्थलों पर जाने वालों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।











