Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

On: June 27, 2026 8:17 PM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा और पंजाब में गर्मी कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों ही राज्यों में पिछले 24 घंटों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी रही। वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में एक बार फिर लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।  

हरियाणा में बढ़ी भीषण गर्मी

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.4°C की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक बना हुआ है। राज्य का सबसे अधिक तापमान भिवानी में 43°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अंबाला, रोहतक और करनाल में लू (हीटवेव) जैसी स्थिति देखी गई, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

पंजाब में बढ़ा तापमान

पंजाब में भी गर्मी का असर बढ़ा है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.8°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में तापमान सामान्य से 2.7°C अधिक बना हुआ है। पंजाब का सबसे अधिक तापमान भटिंडा में 42.5°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग का संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल दोनों राज्यों में गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार कम हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड – आरती सिंह राव

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

फरीदाबाद में महिला टीचर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

Latest Update: Air India Flight से मेलबर्न जाने वाले यात्री परेशान, छः घंटे देरी से भरी उड़ान

हरियाणा को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी, CM सैनी ने कहा – राज्य में विभिन्न स्तरों पर गठित होंगे नशा-विरोधी कार्य बल