Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

On: May 8, 2026 8:07 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के साथ-साथ हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी का असर बरकरार

बुधवार की तुलना में गुरुवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य का तापमान सामान्य से लगभग 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान Sirsa में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी हरियाणा के जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में ज्यादा गर्मी

प्रदेश के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पानीपत, सोनीपत और करनाल के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

न्यूनतम तापमान में भी होगा इजाफा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में यह 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

10 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की सिनॉप्टिक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

1 से 24 अक्टूबर तक गुरुग्राम में लागू ‘कर्फ्यू’, लागू हुई धारा-163, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये नियम

फ्लाइट पकड़कर इटली से गुरुग्राम पहुंची महिला, ACP से बोली- मेरे साथ ‘रोमांस स्कैम’ हुआ है, पुलिस टीम के ट्रीटमेंट से हुई खुशी

बेबसी, मजबूरी और मर्डरः बिहार से बेटा-बेटी ने ऑनलाइन देखा पिता का अंतिम संस्कार, किशन लाल की अर्थी को नहीं मिला अपनों का कांधा

पानीत में पुलिस ने चिता से उठाई 20 साल की विवाहिता की लाश, चुपके से अंतिम संस्कार कर रहा था पति, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

छात्रों से संवाद, दुगर्म गांव में रात्रि ठहराव, 3 दिन के लिए कहां जा रहे हैं  सीएम सुक्खू

सिरसा में दूध का रेट बढ़ाने की मांग, पशुपालक 3 दिन नहीं करेंगे दूध की आपूर्ति