स्पोर्टस, फिटनेस एक्सपो में हरियाणा के पैवेलियन की धूम, हरियाणवी खिलाड़ियों की प्रतिभा का राज पूछ रहे लोग

On: August 2, 2026 2:45 AM
Follow Us:

Haryana News: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किए गए स्पोर्टस, फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में बनाए गए हरियाणा पैवेलियन को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस एक्सपो में पहुंच रहे युवा हरियाणा से जुड़े खिलाड़ियों की प्रतिभा का राज पूछ रहे हैं। इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को भी जान रहे हैं।

हरियाणा खेल विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पैवेलियन में बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं। इनमें खिलाड़ी, युवा और कोच शामिल हैं। सभी हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं और खिलाड़ियों द्वारा की जाने वाली तैयारी के संबंध में जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें पैवेलियन संभालने की जिम्मेदारी मिली है, जो उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है। सरकार द्वारा खेल विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को बहुत अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसे जानने के बाद आगंतुक हरियाणा सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं।

प्रदेश की खेल नीतियों से खिलाड़ियों को मिल रहा लाभ

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों से प्रदेश के खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा, रोजगार, प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं का बड़ा लाभ मिला है। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से अब तक उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में श्रेणी-ए, बी और सी कैटेगरी में सीधी नियुक्तियां प्रदान की हैं।

2014 से अब तक 721 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2014 से खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया जा रहा है। अब तक 17 हजार से अधिक खिलाड़ियों को लाभ मिला है, जिसके तहत 721.20 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। यह योजना खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रदेश में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर खेल अवसंरचना विकसित की गई है। प्रदेश में वर्तमान में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय खेल परिसर, 25 उपमंडल स्तरीय खेल परिसर, 163 राजीव गांधी खेल परिसर, 245 मिनी ग्रामीण स्टेडियम संचालित किए जा रहे हैं। इन खेल परिसरों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा में 24 फसलों पर MSP का दावा, श्रुति चौधरी बोलीं- किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पंचकूला में CM नायब सैनी ने दिखाई ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी, बोले- हर कदम एकता और अखंडता का प्रतीक

Haryana News: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, परिवार ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Haryana News: सोनीपत में आपसी झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल; एक की छाती में लगी गोली

Haryana Day 2026: हरियाणा के 60 साल पूरे, PM मोदी से अमित शाह और राहुल गांधी तक ने दी बधाई; CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

Haryana News:गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा 4 लेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी का सफर होगा आसान