IMD Alert: 14 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाके प्रभावित | State

On: October 4, 2026 12:12 PM
Follow Us:

weather forecast imd alert
Weather : कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा शुष्क

नई दिल्ली. देशभर के कई राज्यों का मौसम अब भी परेशान करने वाला है. कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा की हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 4 अक्टूबर, रविवार के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-NCR, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

IMD ने जो चेतावनी जारी की है उसके मुताबिक रविवार को दिल्ली और आसपास के NCR जिलों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर प्रदेश के मेरठ, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, कानपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, मऊ, प्रयागराज, महाराजगंज और कुशीनगर में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. यहां सिर्फ बादल ही नहीं बरसेंगे बल्कि 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने की आशंका है.

IMD ने बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गया, पटना, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश, आंधी और 40 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है. बिहार से सटे राज्य झारखंड के जमशेदपुर, रांची, चतरा, देवघर, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग की तरफ से जो राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उसके अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर में बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान 30 किमी प्रति घंटे तेज रफ्तार से हवा चलने की आशंका है. जम्मू-कश्मीर के जम्मू, पुंछ, अनंतनाग, रियासी, बारामुला, कुपवाड़ा और किश्तवाड़ में जोरदार बारिश के साथ तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, दुर्गापुर, बांकुड़ा, बीरभूम, अलीपुरद्वार, कोलकाता, पूर्व बर्धमान, दार्जिलिंग और कूचबिहार में बादल जमकर बरसेंगे. यहां पर हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे के आस पास रहने का पूर्वानुमान है. इसी तरह पंजाब के संगरूर, होशियारपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जींद में पूर्व सब-इंस्पेक्टर और सरपंच ने की बेटे की हत्या, फायरिंग होते ही पुलिस भागी, मुरारी पर चलाई 7 गोलियां

हांसी में 18 साल के कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी ने दी जान, दो दिन पहले घर से 48 हजार रुपये लाया था, नोट में लिखे तीन लोगों के नाम

गुरुग्राम में पुलिस लाइन के सामने मर्डर से सनसनी, फुटओवर ब्रिज पर खून से सना मिला शव, संदिग्ध हिरासत में | Crime

हरियाणाः हिसार में 7वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, माथे पर लगी थी गोली, दोस्त के घर गया था दैविक

देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबों पर एक्शन की तैयारी में नगर निगम, 100 होटलों को भेजे नोटिस

बदल गया है आईआईटियन बाबा का लुक, चोला भी बदला, आपने देखा क्या? आजकल कहां हैं अभय सिंह