Last Updated:
Sonipat Love Marriage: हरियाणा के सोनीपत में इंस्टाग्राम पर जॉनी बनकर हिंदू महिला से शादी करने वाले जावेद खान की असलियत सामने आई है. महिला का आरोप है कि जावेद पहले से शादीशुदा था और पहचान छिपाकर धोखा दिया. 12 साल पहले भी आरोपी शादी कर चुका है और उसके तीन बच्चे हैं. अब हिंदू महिला ने पुलिस को शिकायक दी है.
सोनीपत न्यूजः महिला का आरोप है कि जिस शख्स ने अपना नाम जॉनी बताकर उससे रिश्ता बनाया था, शादी के बाद उसके बैग से मिले आधार कार्ड में नाम जावेद खान लिखा मिला.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी तक पहुंच गई, लेकिन शादी के बाद इस रिश्ते में ऐसा मोड़ आया, जिसने पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी पूरी जिंदगी बदल दी. महिला का आरोप है कि जिस शख्स ने अपना नाम जॉनी बताकर उससे रिश्ता बनाया था, शादी के बाद उसके बैग से मिले आधार कार्ड में नाम जावेद खान लिखा मिला.
महिला का दावा है कि जावेद पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी से तीन बच्चे भी हैं. अब महिला ने पति समेत उसके परिवार पर पहचान छिपाने, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर अपनी और बच्चों की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है.
दरअसल, इस प्यार की कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत से हुई. महिला के मुताबिक दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए.महिला का आरोप है कि उस समय युवक ने अपना नाम जॉनी बताया और खुद को हिंदू बताया. इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली और पति-पत्नी की तरह रहने लगे.
शादी के छह महीने बाद जॉनी की खुल गई पोल
हालांकि, शादी के करीब छह महीने बाद महिला के मुताबिक उसके सामने पति की पहचान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ.महिला का दावा है कि पति के बैग से मिले आधार कार्ड में नाम जावेद खान लिखा था. महिला के मुताबिक इसके बाद उसे पता चला कि जिस शख्स से उसने जॉनी समझकर शादी की थी, वह मुस्लिम समुदाय से है और पहले से शादीशुदा भी था.महिला के मुताबिक जावेद खान सोनीपत के गांव थरया का रहने वाला है.महिला का दावा है कि जावेद की पहली शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं.
आरोपी पति की पहली पत्नी भी सामने आई है.
इसके बाद इस रिश्ते में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब जावेद की पहली पत्नी भी वहां पहुंच गई.महिला का आरोप है कि पहली पत्नी उसके साथ झगड़ा करने लगी और जावेद को अपने साथ लेकर चली गई.महिला के मुताबिक कुछ दिन बाद जावेद वापस आया और उसने बताया कि परिवार उस पर उसके साथ नहीं रहने का दबाव बना रहा है.महिला का दावा है कि इसके बावजूद दोनों ने साथ रहना जारी रखा और उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में जाकर रहने लगे.
महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर अपनी और बच्चों की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है.
महिला के मुताबिक बुढ़ाना में रहने के दौरान दोनों से एक बच्चे का जन्म भी हुआ.इसके बाद दोनों वापस सोनीपत आकर रहने लगे.लेकिन अब उसका पति पिछले करीब एक सप्ताह से अपने परिवार के साथ फरार है.महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस में लिखित शिकायत देकर पति समेत परिवार के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













