JJP संगठन विस्तार: जननायक जनता पार्टी ने 21 पदाधिकारियों की नियुक्ति की, हांसी और हिसार में नए जिला अध्यक्ष

On: January 10, 2026 7:48 AM
Follow Us:
हरियाणा में JJP की 'वापसी' की तैयारी, जींद की धरती फिर बनेंगी गवाह! संगठनात्मक बदलावों का होगा ऐलान

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने संगठन को मजबूत करते हुए बड़े स्तर पर विस्तार किया है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी समेत वरिष्ठ नेताओं के विचार-विमर्श के बाद 21 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की गई है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां

जारी सूची के अनुसार हरी सिंह दहिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है, जबकि इंद्र सिंह फौजी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

नए जिला हांसी में संगठन को मजबूती

जेजेपी ने नवगठित हांसी जिले में संगठनात्मक ढांचा खड़ा करते हुए अहम नियुक्तियां की हैं।
अमित बूरा को हांसी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में ईश्वर सिंघवा और हांसी विधानसभा में राजेंद्र सोरखी को हलका अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा,
सुरेंद्र फौजी – किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
रामकुमार भट्ट – पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
रामफल धानक – अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
हर्ष दूहन – युवा जिला अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

हिसार जिले में भी बड़े संगठनात्मक फेरबदल

हिसार जिले में अनिल बालकिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हलका अध्यक्ष बनाए गए हैं—
उकलाना – नरेश पूनिया
हिसार – विपिन गोयल
आदमपुर – सुनील मूंड
बरवाला – सत्यवान कुहाड़
नलवा – सरपंच राजेश झाझड़िया

हिसार में प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष घोषित

इसके साथ ही हिसार जिले में प्रकोष्ठ स्तर पर भी नियुक्तियां की गई हैं—
भागबीर बेनीवाल – किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
अनिल शर्मा – युवा जिला अध्यक्ष
सुमन श्योराण – महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
सतबीर सरपंच – पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में रोहताश कुंडल को जिला प्रभारी और विजेंद्र धानक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से जेजेपी का संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों के लिए पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में राशन कार्ड कटने वाले परिवारों की संख्या लाखों में, अभय चौटाला ने सैनी सरकार को ऐसे घेरा

हरियाणा में कांग्रेस विधायक ने SDM को थमाया झुनझुना, बोले– पकड़ो और जाकर बजाते रहो

सार्वजनिक मंच से राव इंद्रजीत सिंह का दर्द छलका, बोले– सरकारें बनवाते हैं, मगर वाजिब हक नहीं मिलता

सार्वजनिक मंच से राव इंद्रजीत सिंह का दर्द छलका, बोले– सरकारें बनवाते हैं, मगर वाजिब हक नहीं मिलता

क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन का INSO में विलय

क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन का INSO में विलय, दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में हुआ ऐलान

Haryana Municipal Election

Haryana Municipal Election: अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, फरवरी में हो सकता है मतदान

पूर्व मंत्री रणजीत सिंह का बड़ा सियासी संकेत, 20 फरवरी के बाद हिसार में प्रदेश स्तरीय रैली, उसी दिन होगा राजनीतिक भविष्य का ऐलान